लीगर, मैदान से लेकर शाबाश मीथू तक, स्पोर्ट्स पर आधारित होंगी बॉलीवुड की ये अपकमिंग फिल्में

HomeCinema

लीगर, मैदान से लेकर शाबाश मीथू तक, स्पोर्ट्स पर आधारित होंगी बॉलीवुड की ये अपकमिंग फिल्में

टोक्यो ओलिंपिक 2020 में भारतीय खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अब तक 7 मेडल हासिल कर लिए हैं। अंदाजा है कि मिल्खा सिंह, सानिया नेहवाल, एम एस धोनी, स

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से पटना में मिले कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, हुई बातचीत, देंखे PICS legislation minister ravishankar prasad attain sushant singh rajput dwelling meet household
लेकसिटी में हंसिका मोटवानी:भाई की डेस्टिनेशन वेडिंग में शामिल होने उदयपुर पहुंचीं एक्ट्रेस, पिंक ड्रेस में डांस करती नजर आईं
The Family Man 2 के फैंस का इंतज़ार खत्म! जानें कब रिलीज़ होगी मनोज वाजपेयी की वेब सीरीज

टोक्यो ओलिंपिक 2020 में भारतीय खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अब तक 7 मेडल हासिल कर लिए हैं। अंदाजा है कि मिल्खा सिंह, सानिया नेहवाल, एम एस धोनी, सचिन, अजहर और प्रकाश तोमर, चंद्रो तोमर के बाद पूरे देश को गर्व महसूस करवाने वाले इन खिलाड़ियों की धमाकेदार जर्नी भी बड़े पर्दे पर आ सकती है। लेकिन इनसे पहले जल्द ही कई खिलाड़ियों पर बनी फिल्में रिलीज हो रही हैं।

रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 83 पूरे एक साल तक पोस्टपोन होने के बाद इस साल रिलीज होने वाली है। ये फिल्म 1983 के वर्ल्ड कप पर आधारित है जिसमें रणवीर सिंह, कपिल देव और दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमा भाटिया के रोल में हैं। फिल्म को कबीर खान के निर्देशन में बनाया गया है।

अजय देवगन, प्रियमणि और गजराज राव स्टारर फिल्म मैदान अक्टूबर 2021 में बड़े पर्दे पर कमाल दिखाने के लिए तैयार है। फिल्म में अजय देवगन 1952-1962 के इंडियन फुटबॉल की कहानी सुनाते नजर आएंगे जो फिल्म में एक कोच सय्यैद अब्दुल रहीम की भूमिका में हैं। फिल्म को 15 अक्टूबर 2021 में रिलीज किया जाएगा।

अर्जुन रेड्डी, डियर कॉमरेड और गीता गोविंदा एक्टर विजय देवरकोंडा जल्द ही पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बन रही फिल्म लीगर से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में विजय मार्शल आर्ट्स करते नजर आएंगे जिनके साथ अनन्या पांडे की रोमांटिक केमिस्ट्री दिखेगी। इस फिल्म को 9 सितम्बर 2021 में रिलीज किया जाएगा।

साल 2019 की कबीर सिंह के बाद शाहिद कपूर जल्द ही साउथ फिल्म जर्सी की हिंदी रिमेक जर्सी में नजर आने वाले हैं। फिल्म में शाहिद, क्रिकेटर की भूमिका में होंगे जिनके साथ मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी अहम किरदारों में हैं।

हसीना दिलरुबा एक्ट्रेस तापसी पन्नू जल्द ही आकाश खुराना की रश्मि रॉकेट फिल्म में एथलीट के रोल में नजर आएंगी। फिल्म में तापसी के साथ प्रियांशु पैन्युली लीड रोल में होंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है जिसकी रिलीज डेट भी जल्द अनाउंस की जाएगी।

रश्मि रॉकेट के बाद तापसी पन्नू भारतीय क्रिकेट टीम की मिथाली राज के रोल में नजर आने वाली हैं। इस बायोग्राफिकल फिल्म का टाइटल शाबाश मीथू है। फिल्म का निर्देशन श्रीजीत मुखर्जी करेंगे जिसमें तापसी पन्नू के अलावा असल अली पालीजो भी लीड रोल में हैं।

रूही अफ्जा के बाद जान्हवी कपूर और राजकुमार राव जल्द ही शरन शर्मा की अपकमिंग फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में दोनों एक्टर क्रिकेटर्स की भूमिका मे होंगे। फिल्म की शूटिंग भी जल्द ही शुरू किए जाने की खबरें हैं।