रणबीर-रिद्धिमा से लेकर सारा-इब्राहम तक, सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड के मशहूर भाई-बहनों की जोड़ी

HomeLife Style

रणबीर-रिद्धिमा से लेकर सारा-इब्राहम तक, सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड के मशहूर भाई-बहनों की जोड़ी

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) और उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा (Arpita Khan Sharma) की अक्सर चर्चा होती रहती है. सलमान भी अपनी बहन की खुशी के लिए

Kishore Kumar की रही हैं चार पत्नियां, एक के लिए तो हिंदू से मुसलमान बन गए थे…चौथी बीवी उम्र में 21 साल छोटी
पति रहते हैं सुर्खियों में तो बीवी है लाइमलाइट से कोसों दूर, जानिए सोनू सूद की पत्नी सोनाली के बारे में
VIDEO: Yuzvendra Chahal की मंगेतर Dhanashree Verma ने Dance Floor पर लगाई आग

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) और उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा (Arpita Khan Sharma) की अक्सर चर्चा होती रहती है. सलमान भी अपनी बहन की खुशी के लिए हर संभव कोशिश करते रहते हैं. सलमान खान और अर्पिता खान का रिश्ता भी अक्सर चर्चा में रहता है. सलमान और अर्पिता में भले ही खून का रिश्ता नहीं है लेकिन दोनों के बीच की बॉन्डिंग अक्सर दिख जाती है. सलमान अपनी बहन अर्पिता और उसके परिवार को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव भाई हैं.

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और एक्ट्रेस नीतू कपूर के बच्चे रिद्धिमा कपूर और रणबीर कपूर एक दूसरे से काफी प्यार करते हैं. रणबीर अपनी बड़ी बहन रिद्धिमा के काफी करीब हैं और अपनी जिंदगी से जुड़े हर मामले में बहन की सलाह जरूर लेते हैं.

सैफ अली खान और सोहा अली ऐसे भाई-बहन हैं जो नवाबी शान के लिए जाने जाते हैं. नवाब खानदान के दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ देखे जाते हैं. सैफ अपनी बहन के साथ के साथ हर तरह के सुख-दुख शेयर करते हैं.

सैफ अली खान के बच्चों की बात भी हो जाए. सैफ और अमृता सिंह के बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम खान के बीच की बॉन्डिंग ऐसी है कि दोनों अक्सर साथ छुट्टियां मनाते नजर आते हैं. सारा और इब्राहिम भाई बहन होने के साथ-साथ अच्छे दोस्त भी हैं.

वहीं सैफ अली और करीना कपूर के बेटे तैमूर के साथ भी सारा अली खान की प्यारी बॉन्डिंग है. सारा और तैमूर स्टेप भाई-बहन है मगर सारा अक्सर तैमूर पर प्यार लुटाते नजर आ जाती हैं.