मुंबई पुलिस कमिश्‍नर का तबादला, कंगना रनौत बोलीं- यह ‘शव सेना’ के अंत की शुरुआत है

HomeNews

मुंबई पुलिस कमिश्‍नर का तबादला, कंगना रनौत बोलीं- यह ‘शव सेना’ के अंत की शुरुआत है

एंटीलिया केस में बढ़ती जांच के बीच उद्धव सरकार ने परमबीर सिंह (Parambir Singh) का तबादला किया है। सिंह के ट्रांसफर को उनके डिमोशन के तौर पर देखा जा रह

सोनू निगम के सपोर्ट में उतरे ट्विटर फैंस, भूषण कुमार को एक्सपोज करने की दी थी धमकी twitter pattern Sonu Nigam on T-series Bhushan kumar days after calling music mafia in bollywood
कंगना रनौत को सुलतान छोड़ने पर मिली धमकी, सुशांत के साथ भी यही हुआ | Yashraj Movies threatened Sushant Singh Rajput and Kangana Ranaut
Father’s Day 2020: Salman Khan shares priceless reminiscences with dad Salim Khan, watch video – bollywood

एंटीलिया केस में बढ़ती जांच के बीच उद्धव सरकार ने परमबीर सिंह (Parambir Singh) का तबादला किया है। सिंह के ट्रांसफर को उनके डिमोशन के तौर पर देखा जा रहा है क्‍योंकि होमगार्ड विभाग में तबादले को सजा के तौर पर देखा जाता है।

मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) के तबादले की खबर आते ही सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के रिऐक्‍शन्‍स आ रहे हैं। इस बीच बॉलिवुड ऐक्‍ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने ट्विटर पर एक ट्वीट किया जो अब चर्चा में है।

कंगना ने परमबीर सिंह के ट्रांसफर की खबर को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यह वही व्यक्ति है जिसने मुंबई की सड़कों पर मेरे बारे में अपमानजनक आर्ट को प्रोत्साहित किया। जब मैंने बदला लिया तो सोनिया सेना के द्वारा उसका बचाव किया गया और उन्होंने बदले में मेरा घर तोड़ डाला। आज देखो शिवसेना ने उसे बाहर निकाल दिया। यह शव सेना के अंत की शुरुआत है।’ बता दें, परमबीर सिंह की जगह अब हेमंत नागराले मुंबई पुलिस कमिश्नर का पद संभालेंगे। वहीं, सिंह का तबादला होमगार्ड डिपार्टमेंट में कर दिया गया है।

एंटीलिया केस में बढ़ती जांच के बीच उद्धव सरकार ने परमबीर सिंह का तबादला किया है। सिंह के ट्रांसफर को उनके डिमोशन के तौर पर देखा जा रहा है क्‍योंकि होमगार्ड विभाग में तबादले को सजा के तौर पर देखा जाता है। गौरतलब है कि बीते दिनों मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर एंटीलिया के पास विस्फोटक सामग्री से भरी गाड़ी पाई गई थी।