बॉलीवुड में कमबैक करना चाहती हैं मीनाक्षी शेषाद्रि, बोलीं- अब मेरे बच्चे सेटल हो चुके हैं

HomeCinema

बॉलीवुड में कमबैक करना चाहती हैं मीनाक्षी शेषाद्रि, बोलीं- अब मेरे बच्चे सेटल हो चुके हैं

बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर और खूबसूरत एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि लंबे अंतराल के बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी करना चाहती हैं. जब वह अपने करियर के पीक पर

अनन्या ने शेयर की बचपन की तस्वीरें, सुहाना को पहचानना मुश्किल
सोनू निगम का सनसनीखेज खुलासा, म्यूजिक माफिया का लिया नाम | Sonu Nigam makes sensational allegation on Bhushan Kumar, exposes music mafia by naming them, see video
अक्षय के साथ 500 करोड़ दांव पर लगा सकते हैं, पर मेरे साथ 50 करोड़ भी नहीं: सुनील शेट्टी का छलका दर्द

बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर और खूबसूरत एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि लंबे अंतराल के बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी करना चाहती हैं. जब वह अपने करियर के पीक पर थीं जब उन्होंने शादी कर और पति के साथ अमेरिका शिफ्ट हो गईं. इन सालों में उन्होंने परिवार पर ध्यान दिया. अब उनके बच्चे सेटल हो गए हैं. मीनाक्षी कमबैक करना चाहती हैं.

मिनाक्षी शेषाद्रि अब ऐसी स्क्रिप्ट और रोल्स के तलाश में हैं, जो उनकी अदाकारी के साथ न्याय कर पाए. उन्होंने अपने अनुभवनों और प्लान और वापसी होने के बारे में एक बड़ा इंटरव्यू दिया है. इसमें खास बात ये हैं कि मिनाक्षी शेषाद्रि बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस थीं, लेकिन उनकी कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं था और ना ही उनके अफेयर की खबरें या अफवाह उड़ी.

मिनाक्षी शेषाद्रि को उस दौर में ‘आइस मेडेन’ कहा जाता था. आइस मेडेन का मतलब ‘खूबसूरत लेकिन सबसे अलग महिला होता है. वह सच में बॉलीवुड की सभी एक्ट्रेस से बिल्कुल अलग थीं. उनसे पूछा गया कि क्या वे कभी परेशान होती थीं, जब लोग उन्हें ‘आइस मेडेन’ कहकर बुलाते थे. इस पर उन्होंने रिएक्शन दिया है.

मिनाक्षी शेषाद्रि ने कहा,”एक पत्रकार ने मुझे ‘आइस मेडेन’ की उपाधि दी. यह तब हुआ जब मैं ऊटी में ‘हीरो’ की शूटिंग कर रही थी. यह हमारा पहला आउटडोर शेड्यूल था, बहुत ठंड थी और मुझे ‘निंदा से जागी बहार’ गाने की शूटिंग करनी थी. कुछ शॉट्स के लिए मुझे ठंडे झरने के नीचे बैठना पड़ा, लेकिन मैं बीमार थी, बुखार था और गला खराब था.

मिनाक्षी शेषाद्रि ने आगे कहा,”मैंने सुभाष जी से अनुरोध किया कि हम शूटिंग करने से पहले कुछ दिन इंतजार करें. इस बीच, प्रेस शूट कवर करने के लिए आया था और प्रेस के एक सदस्य ने मुझे अपनी मां की गोद में सिर रखकर लेटे हुए देखा. मैं इतनी बीमार महसूस कर रही था कि मैं अपनी मां को अपने साथ रखना चाहती थी. तो, उन्होंने कहा कि चूंकि वह किसी से बात नहीं करती है, इसलिए वह एक ‘आइस मेडेन’ है. बाद में, मेरे लिए इस नाम का इस्तेमाल कई बार किया गया क्योंकि मेरे पास लिंक-अप, बॉयफ्रेंड या अफेयर्स नहीं थे.