बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं Ranveer Singh की दादी, Raj Kapoor की इस फिल्म में आई थीं नजर

HomeCinema

बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं Ranveer Singh की दादी, Raj Kapoor की इस फिल्म में आई थीं नजर

एक्टर रणवीर सिंह(Ranveer Singh) आज इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. रणवीर ने अपने फ़िल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं और कई अवार्ड्स भी उनके

करण जौहर से रिश्ते खराब होने के बाद कार्तिक आर्यन ने मिलाया संजयलीला भंसाली से हाथ, दीपिका पादुकोण के साथ आएंगे नजर
सुशांत राजपूत सुसाइड केस में मनोज तिवारी ने नेपोटिज्म को ठहराया जिम्मेदार, CM बोले-“किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा”sushant singh rajput suicide case BJP manoj tiwari chirag paswan calls for CBI investigation
कोरोनाकाल में ‘मर्दानी 2’ फेम एक्टर ने रचाई शादी, परिवार और दोस्तों को किया मिस

एक्टर रणवीर सिंह(Ranveer Singh) आज इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. रणवीर ने अपने फ़िल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं और कई अवार्ड्स भी उनके नाम हैं. हालांकि, आज के आर्टिकल में हम आपको रणवीर के बारे में एक ऐसी बात बताएंगे जो बेहद कम ही लोग जानते हैं. यह बात दरअसल रणवीर की दादी से जुड़ी है, जिनका नाम तक शायद अब कम ही लोगों को पता होगा

रणवीर की दादी का नाम था चांद बर्क और वह फिल्मों में काम करती थीं. जी हां, रणवीर सिंह की दादी एक मंझी हुई कलाकार थीं और उन्होंने इंडस्ट्री के लीजेंड्री फिल्ममेकर राज कपूर साहब की फिल्म में काम किया था. यह फिल्म थी 1954 में रिलीज हुई ‘बूट पॉलिश’. इस फिल्म में रणवीर की दादी चांद बर्क ने एक बुरी महिला का करैक्टर रोल निभाया था

चांद बर्क ने सिर्फ 1954 में रिलीज हुई ‘बूट पॉलिश’ ही नहीं बल्कि 50 और 60 के दशक की कई फिल्मों में केरैक्टर रोल्स निभाए थे. हालांकि, अच्छी एक्टिंग के बावजूद रणवीर की दादी चांद बर्क को इंडस्ट्री में वो नाम और पहचान नहीं मिल सकी थी जिसकी वह हकदार थीं.

बताते चलें कि चांद भले ही बॉलीवुड में वैसी सफलता हासिल ना कर सकीं हों लेकिन वह पंजाबी फिल्मों का एक जाना माना नाम थीं. उनकी पहली शादी राइटर और डायरेक्टर निरंजन से हुई थी जो सफल नहीं हो सकी थी और दोनों के बीच तलाक हो गया था. इसके बाद चांद ने बिज़नसमैन सुंदर सिंह भवनानी से शादी की थी, जो रणवीर सिंह के दादाजी हैं.