फोटोग्राफर ने कर दी तारीफ, तो विद्युत जामवाल ने उतार कर दे दी अपनी जैकेट

HomeCinema

फोटोग्राफर ने कर दी तारीफ, तो विद्युत जामवाल ने उतार कर दे दी अपनी जैकेट

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की दरियादिली तो आप सभी ने देखी ही है मगर क्या आपने इंडस्ट्री के एक और फिट और फिटनेस फ्रीक एक्टर विद्युत जामवाल का दिलदार स्वभाव

मौलाना मुफ्ती अनस संग निकाह के बाद सना खान ने बदला इंस्टाग्राम पर नाम
6 महीने बाद कुछ ऐसी है कंगना रनौत के ऑफिस ‘मण‍िकर्ण‍िका’ की हालत, सामने आई तस्‍वीरें
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड से घबरा गईं रतन राजपूत की मां वीडियो जारी After Sushant Singh Rajput suicide Ratan Rajput video viral mentioned my dad and mom anxious

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की दरियादिली तो आप सभी ने देखी ही है मगर क्या आपने इंडस्ट्री के एक और फिट और फिटनेस फ्रीक एक्टर विद्युत जामवाल का दिलदार स्वभाव कभी देखा है. एक्टर बॉलीवुड के सबसे डिसेंट एक्टर्स में से एक हैं और वे काफी डाउन टू अर्थ हैं. एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनके स्वीट गेस्चर की सभी प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं. दरअसल एक पैपराजी जब एक्टर की जैकेट की तारीफ करता है तो एक्टर वो जैकेट उतार कर उस पैपराजी को दे देते हैं. एक्टर के इस वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं.

गुरुवार को एक्टर किसी काम से बाहर निकले थे. जब एक्टर अपनी बाइक पर बैठ रहे थे तो उन्हें कुछ पैपराजी ने घेर लिया. एक फोटोग्राफर ने एक्टर का हालचाल लेते हुए पूछा की वे कैसे हैं? विद्युत ने इधर अपनी खैरियत बताई ही थी कि फोटोग्राफर ने एक्टर के ग्रीन जैकेट की तारीफ कर दी. बस फिर क्या था. विद्युत ने उसी वक्त अपना जैकेट निकाल कर फोटोग्राफर को दे दिया और कहा- ”ये तुम्हारे लक के लिए है. ऑल द बेस्ट, आई लव यू. आप लोग बहुत मेहनत करते हैं.” वो शख्स भी विद्युत का जैकेट पाकर खुश हो गया. तभी एक शख्स ने मजाक में कह दिया कि विद्युत की टी-शर्ट भी अच्छी लग रही. इस बात पर वे हंस दिए.

नोबल ग्रीन कलर का मैक्सिको आइकन गेट जैकेट की कीमत 80 डॉलर यानी कि 5,861 रुपये है. बता दें कि फैन्स भी विद्युत के इस अंदाज पर फिदा नजर आ रहे हैं. एक शख्स ने लिखा- बड़े दिल वाला इंसान, एक शख्स ने लिखा महान व्यक्ति. एक शख्स ने लिखा- सोने का दिल वाला.

वर्क फ्रंट की बात करें तो विद्युत जामवाल जनवरी में श्रुति हासन स्टारर फिल्म ‘द पॉवर’ में नजर आए थे. ये फिल्म एक प्रेम कहानी पर आधारित थी. अपकमिंग फिल्म की बात करें तो एक्टर सनल फिल्म का हिस्सा होंगे.