प्रतिज्ञा 2 में कूल और रोमांटिक दिखेगा सज्जन सिंह का किरदार, अनुपम श्याम ने किया खुलासा

HomeTelevision

प्रतिज्ञा 2 में कूल और रोमांटिक दिखेगा सज्जन सिंह का किरदार, अनुपम श्याम ने किया खुलासा

टीवी के इस सीक्वेल में ठाकुर सज्जन सिंह को आप दूसरे रूप में देख पाएंगे. इस बार शो स्टार भारत पर टेलीकास्ट करने की बात है. ऑडियंस के लिए सबसे बड़ा ट्वि

बिग बॉस 13 खत्म होने के तीन दिन बाद सिद्धार्थ शुक्ला को देख रो पड़ीं शहनाज
Pawandeep और Arunita की आवाज सुनकर Shatrughan Sinha हुए ‘खामोश’, पत्नी पूनम के साथ बढ़ाया बच्चों का हौसला
पाखी पर हाथ उठाएगी नंदिनी? रो-रोकर बुरा होगा अनुपमा का हाल

टीवी के इस सीक्वेल में ठाकुर सज्जन सिंह को आप दूसरे रूप में देख पाएंगे. इस बार शो स्टार भारत पर टेलीकास्ट करने की बात है. ऑडियंस के लिए सबसे बड़ा ट्विस्ट इंतजार कर रहा है.

मन की आवाज- प्रतिज्ञा में कई किरदार लोगों को पसंद आए पर सबसे अलग पहचान बनाई सज्जन सिंह के किरदार ने. सज्जन सिंह का रोल करने वाले अनुपम श्याम को इस शो से एक अलग ही पहचान मिली. अब इस शो का दूसरा पार्ट आ रहा है. मन की आवाज प्रतिज्ञा 2 में भी सज्जन सिंह का दमदार रोल रहने वाला है. हालांकि, कहा जा रहा है कि कैरेक्टर में काफी कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है.

टीवी के इस सीक्वेल में ठाकुर सज्जन सिंह को आप दूसरे रूप में देख पाएंगे. इस बार शो स्टार भारत पर टेलीकास्ट करने की बात है. ऑडियंस के लिए सबसे बड़ा ट्विस्ट इंतजार कर रहा है. क्योंकि, इसमें सज्जन सिंह पहले से कहीं अलग दिखेंगे. उनके डॉयलॉग्स और अंदाज तो वैसे ही रहेंगे पर उनका रोल अब कड़क सज्जन सिंह ना होकर कूल और फैमिली की केयर करने वाले शख्स का होने जा रहा है.