नवाजुदीन सिद्दीकी पर गंभीर आरोप लगाने के बाद अब तलाक नहीं चाहती हैं पत्नी आलिया सिद्दीकी, बताई ये वजह

HomeCinema

नवाजुदीन सिद्दीकी पर गंभीर आरोप लगाने के बाद अब तलाक नहीं चाहती हैं पत्नी आलिया सिद्दीकी, बताई ये वजह

एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में इस वक्त कोविड-19 से पीड़ित आलिया ने नवाज के साथ मिलकर तमाम गलतफहमियों को दूर करने और फिर से साथ रहने‌ की ख्वाहिश जाहिर

सड़क 2 भी होगी ओटीटी पर रिलीज? Sadak 2 taking pictures will begin quickly and it’ll launch on OTT
Urmila Matondkar की शादी को हुए 5 साल, स्पेशल फोटो शेयर कर पति मोहसिन को दी बधाई
Dharmendra को ऑफर हुई थी अमिताभ बच्चन की ये सुपरहिट फिल्म, इस वजह से काम करने से कर दिया था मना

एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में इस वक्त कोविड-19 से पीड़ित आलिया ने नवाज के साथ मिलकर तमाम गलतफहमियों को दूर करने और फिर से साथ रहने‌ की ख्वाहिश जाहिर की है.

पिछले साल मई महीने में जाने-माने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी उर्फ अंजलि पांडे ने नवाज से‌ तलाक लेने‌ के लिए उन्हें कानूनी नोटिस भेजा था. ऐसा करते हुए आलिया ने‌ नवाज पर‌ कई तरह के संगीन आरोप‌ लगाये थे. मगर अब आलिया अपने पति नवाजुद्दीन सिद्दीकी ‌से तलाक नहीं लेना‌ चाहती हैं. इस बात में कितनी सच्चाई है, ये जानने‌ के लिए जब एबीपी न्यूज़ ने आलिया सिद्दीकी से संपर्क किया तो उन्होंने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि एक बार‌ फिर से अपने पति नवाज के साथ रहना चाहती हैं.

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर नवाजुद्दीन पर‌ एक अच्छे पति और अच्छे पिता नहीं नहीं होने के अलावा भी तरह-तरह के इल्जाम लगाने‌ वाली आलिया‌ के इस हृदय परिवर्तन के पीछे की वजह क्या है? संपर्क किये जाने‌ पर आलिया ने एबीपी न्यूज़ से कहा, “पिछले 10 दिनों से मैं कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रही हूं. यही वजह है कि इस वक्त मैं मुम्बई में अपने घर में आइसोलेशन में रह ही हूं. ऐसे में मेरी 11 साल की बेटी सोरा और 6 साल का बेटा यानी की देखभाल खुद नवाज कर रहे हैं जो इस वक्त लखनऊ में शूटिंग में व्यस्त हैं. वहां पर शूटिंग में बेहद बिजी होने के बावजूद भी नवाज दोनों बच्चों की अच्छी तरह से देखभाल कर रहे हैं। दोनों बच्चों के खाने-पीने से लेकर उनकी पढ़ाई-लिखाई और उनकी हर जरूरत का अच्छी तरह से ख्याल रख रहे हैं. इतना ही नहीं, वो मेरी तबीयत और मेरी तमाम जरूरतों को लेकर भी अक्सर मुझे फोन करते हैं. उनकी इन बातों से मैं काफी इम्प्रेस हूं। नवाज का ये वाला अंदाज देखकर मैं काफी खुश हूं.”