HomeCinemaNews

जाह्नवी कपूर की ‘गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल’ को रिलीज के पहले ही 40 करोड़ का फायदा

[ad_1]

Choked actor Saiyami Kher hopes that OTT platforms don’t grow to be star-driven like Bollywood on this state of affairs – bollywood
Aarya Evaluation : गलत और कम गलत के बीच आर्या
Sushant Singh Rajput’s Instagram account memorialized, ‘remembering’ added to his bio – bollywood

[ad_1]









ओटीटी प्लेटफॉर्म कुछ फिल्म निर्माताओं के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो रहा है। वे थिएटर में रिलीज करने के बजाय सीधे इन प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म बेच कर मुनाफा कमा रहे हैं। इससे वे थिएटर में होने वाले फायदे-नुकसान से भी बच जाते हैं।

पहले यह फिल्म थिएटर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते फिल्म व्यवसाय में बदलाव देखने को मिल रहा है। लॉकडाउन के कारण थिएटर बंद हुए और ओटीटी प्लेटफॉर्म में दर्शकों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ।

अपने दर्शकों को जोड़े रखने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म वाले उन फिल्म निर्माताओं को दाना डाल रहे हैं जिनकी फिल्म तैयार है। यही कारण है कि कुछ फिल्में सीधे यहां देखने को मिल रही है।

सूत्रों के अनुसार नेटफ्लिक्स ने ‘गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल’ को 70 करोड़ रुपये में खरीदा है। यह फिल्म लगभग 30 करोड़ रुपये में तैयार हुई है। सीधा-सीधा 40 करोड़ रुपये का मुनाफा कमा लिया गया है।

आमतौर पर लागत से 15 प्रतिशत ज्यादा पैसा ओटीटी प्लेटफॉर्म वाले देते हैं, लेकिन यहां तो खूब पैसा दिया गया है।

.

[ad_2]