जब शाहरुख खान का रोल करना चाहते थे आमिर खान

HomeCinema

जब शाहरुख खान का रोल करना चाहते थे आमिर खान

मंसूर खान (Mansoor Khan) के निर्देशन में बनी एक्शन और रोमांस से भरपूर फिल्म जोश (Josh) आज से ठीक 21 साल पहले 9 जून 2000 को रिलीज हुई थी. फिल्म खूब चली

Salman Khan ने दी Akshay Kumar को खुली चुनौती!! बनेंगे बॉलीवुड के असली खिलाड़ी
पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेगी रामायण की कहानी, जानिए क्यों खास है प्रभास की आदिपुरुष
29 November जानिए आने वाले शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्मों के नाम

मंसूर खान (Mansoor Khan) के निर्देशन में बनी एक्शन और रोमांस से भरपूर फिल्म जोश (Josh) आज से ठीक 21 साल पहले 9 जून 2000 को रिलीज हुई थी. फिल्म खूब चली थी. इसके गाने से लेकर एक्शन तक, सभी चीजों लोगों का मन मोह लिया था. यह फिल्म 80 के दौर के वास्को पर बनी थी, जो दो गैंग के बीच की आपसी रंजिश के इर्द-गिर्द बुनी गई थी.

फिल्म में एक ईगल गैंग था, जिसका मैक्स डायस (शाहरुख खान) लीडर था और दूसरे गैंग बिच्छू का लीडर प्रकाश शर्मा (शरद कपूर) था. फिल्म इन दो गैंग के आपसी झगड़े पर बनी है.जब फिल्म पर काम चल रहा था, तब मंसूर अपने कजिन आमिर खान (Aamir Khan) को राहुल के रोल में लेना चाहते थे. फिल्म में राहुल (चंद्रचूड़) प्रकाश का भाई है, जो मुंबई से आया है और मैक्स की बहन शर्ले (ऐश्वर्या राय) के प्यार में पड़ जाता है और गोवा में ही रहने का फैसला करता है. इसके बाद दो गैंग के बीच खूनी लड़ाई होती है.

फिल्म के प्रोड्यूसर रतन जैन (Ratan Jain) ने बताया था, लेकिन आमिर मैक्स का रोल करना चाहते थे और सोचते थे कि वे शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को रोल बदलने के लिए मना सकते हैं. मंसूर ने दोनों को बैठाकर बात की. आमिर खान जैसे ही आए, शाहरुख खान ने मंसूर से पूछा कि मैक्स कौन है? इस पर मंसूर ने शाहरुख को बताया कि आमिर मैक्स का रोल करना चाहते हैं, तो यह सुनते ही शाहरुख यह कहते हुए बाहर निकल गए कि वे यह फिल्म नहीं कर रहे हैं.