‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को लेकर आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया समन

HomeNews

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को लेकर आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया समन

आलिया भट्ट(Alia Bhatt) की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी'(Gangubai Kathiawadi) की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. इस फिल्म को लेकर लगातार विरो

KBC 12: अमिताभ बच्चन ने बाल ठाकरे संग मुलाकात से जुड़ा सुनाया किस्सा, पत्नी जया बच्चन भी थीं साथ
FWICE Director BN Tiwari says that Salman khan helps me and household on this lock down
क्या सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड थी एक साजिश? फैंस ने की CBI जांच की मांग followers demand CBI Enquiry For Sushant twitter pattern Sushant Singh Rajput suicide case

आलिया भट्ट(Alia Bhatt) की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी'(Gangubai Kathiawadi) की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. इस फिल्म को लेकर लगातार विरोध जताया जा रहा है. इसी बीच वहीं अब इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, निर्देशक संजय लीला भंसाली और बड़ी परेशानी में फंसते दिख रहे हैं. दरअसल फिल्म के राइटर को मुंबई की मझगांव कोर्ट ने समन जारी किया है.

फिल्म को लेकर हाल ही में महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक अमीन पटेल ने फिल्म का नाम बदलने की मांग की. उनका कहना है कि इसस काठियावाड़ शहर की छवि खराब होगी. अब फिल्म को एक और विवाद का सामने करना पड़ेगा

डीएन एक की खबर के अनुसार आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली और फिल्म के राइटर को मझगांव कोर्ट ने समन जारी किया है. इतना ही नहीं इन सभी से 21 मई को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है.

ऐसे में साफ है कि लोगों की मुसीबत बढ़ने वाली है. अब देखना होगा कि कोर्ट के समन के बाद आलिया और संजय पहुंचते हैं कि नहीं. फिल्म रिलीज से पहले लगातार मुसीबतों में घिरी हुई है.

आपको बता दें कि याचिकाकर्ता (गंगूबाई काठियावाड़ी का बेटा) ने आरोप लगाया है कि फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में उनके परिवार की बदनामी हो रही है. कहा गया है कि फिल्म में गलत तथ्य दिखाए गए हैं.

दरअसल संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित आलिया भट्ट स्टारर गंगूबाई काठियावाड़ी का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है. ऐसे में कहा जा रहा है कि यहां के लोगों का मानना है कि फिल्म के जरिए कमाठीपुरा के 200 साल के वास्तविक इतिहास को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है. लोगों का कहना है कि यह अपमानजनक, शर्मनाक है और कमाठीपुरा के निवासियों की भावनाओं को आहत करने वाला है. कमाठीपुरा के लोगों ने सामाजिक कलंक को मिटाने के लिए कड़ी मेहनत की है और यह फिल्म कमाठीपुरा की वर्तमान और भावी पीढ़ियों के लिए बेहद हानिकारक है.ऐसे में अब यहां के लोग फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे और इस पर रोक लगाने की भी मांग कर सकते हैं.