कानूनी शिकंजे में फंस सकती है विद्या बालन की ‘शेरनी’, शूटर ने दी कोर्ट जाने की धमकी

HomeNews

कानूनी शिकंजे में फंस सकती है विद्या बालन की ‘शेरनी’, शूटर ने दी कोर्ट जाने की धमकी

अमेजन प्राइम वीडियो पर हाल ही में रिलीज हुई विद्या बालन स्टारर फिल्म 'शेरनी' विवादों में फंसती नजर आ रही है। हैदराबाद के शूटर असगर अली खान फिल्म मेकर्

सुशांत सिंह राजपूत केस : रिया चक्रवर्ती पर लगा आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
बिहार के रण में उतरे खेसारी लाल से लेकर निरहुआ जैसे भोजपुरी स्टार, जानिये- कौन किस पार्टी के लिए कर रहा प्रचार
सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे एक हफ्ता हो चुका है, परिवार ने रखी शोक सभा | Sushant Singh Rajput dying 1 week, household organises prayer meet

अमेजन प्राइम वीडियो पर हाल ही में रिलीज हुई विद्या बालन स्टारर फिल्म ‘शेरनी’ विवादों में फंसती नजर आ रही है। हैदराबाद के शूटर असगर अली खान फिल्म मेकर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का मन बना रहे हैं। असगर का दावा है कि उन्होंने करीब 15 दिन पहले फिल्म मेकर्स को एक लीगल नोटिस भेजा था जिसके जवाब से वो संतुष्ट नहीं हैं।

असगर का कहना है कि फिल्म में शेरनी ‘अवनि’ की किलिंग को लेकर तथ्यों को तोड़ा मरोड़ा गया है। असगर अली खान ने बातचीत में कहा, ‘हम अपने कानूनी सलाहकारों से बातचीत कर रहे हैं। हालांकि इस बारे में अभी हमने अंतिम फैसला नहीं लिया है।’

बता दें कि असगर अली जाने-माने शूटर नवाब सहाफत अली खान के बेटे हैं जिन्होंने साल 2018 में महाराष्ट्र के यवतमाल में शेरनी अवनि की हत्या की थी। असगर ने आरोप लगाया है कि फिल्म में उन्हें ‘ट्रिगर-हैप्पी शूटर्स’ यानि ऐसा दिखाया गया है जैसे उन्हें बेवजह शिकार करना पसंद हो। उन्होंने साफ कहा, ‘हम वहां सरकार के द्वारा बुलाए जाने पर गए थे और आदमखोर शेरनी को मारा था जिसने 14 लोगों की जान ली थी, लेकिन फिल्म में ऐसा दिखाया गया है जैसे हम मजे के लिए शिकार कर रहे थे।’

असगर ने कहा कि फिल्म उनकी छवि को प्रभावित कर सकती है और कई संवेदनशील मामलों में आग में घी का काम कर सकती है जो कि पहले से ही फैसले का विषय हैं। असगर ने ये भी कहा कि फिल्म में तथ्यों को तोड़ना मरोड़ना कोर्ट के आदेश की अवहेलना में आता है।