‘इश्क’ के लिए साथ नजर आईं करीना कपूर और सारा,वीडियो हो गया वायरल

HomeCinema

‘इश्क’ के लिए साथ नजर आईं करीना कपूर और सारा,वीडियो हो गया वायरल

'इश्क' के लिए साथ नजर आईं करीना कपूर और सारा,वीडियो हो गया वायरल रेडियो पर ऐसे कई आर जे है जिन्हें लोगों का बहुत प्यार मिलता है। लेकिन क्या आपको बता

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद वायरल हो रहा चेतन भगत का ट्वीट, ट्रोल हो गए अर्जुन कपूर
Unique:”फिल्मों से ज्यादा म्यूजिक इंडस्ट्री का माहौल खतरनाक, नहीं मिलता सम्मान” – मोनाली ठाकुर Unique singer monali thakur on nepotism in music trade and mafiagang
इरफान खान के निधन को एक साल, फिल्मों से अलग एक्टर की पर्सनल लाइफ की एक झलक

‘इश्क’ के लिए साथ नजर आईं करीना कपूर और सारा,वीडियो हो गया वायरल

रेडियो पर ऐसे कई आर जे है जिन्हें लोगों का बहुत प्यार मिलता है। लेकिन क्या आपको बता है  करीना कपूर खान भी एक रेडियो शो होस्ट करती हैं। इस शो का नाम है ‘इश्क’। इस रेडियो शो में सेलेब्रिटीज का आना लगा रहता है जिनसे करीना शो के दौरान सवाल करती हैं। इस शो में अब तक कई खास मेहमान अपनी दस्तक दे  चुके हैं। लेकिन हाल ही में शो में सारा अली खान पहुंची जहां उन्होंने ऐसे जबाव दिए की सबके दिल जीत लिया।

लोगों का भा रहा है खास अंदाज

असल में सारा अली खान अपनी फिल्म ‘लव आज कल’ के प्रमोशन में लागी हुई हैं। इसी दौरान वो करीना के शो का भी हिस्सा बनीं। इस शो का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसे फैन्स ने काफी पसंद भी किया है।  इस वीडियो में सारा और करीना रेडियो शो की शूटिंग खत्म करके बाहर निकलती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान करीना कपूर सारा अली खान से गले मिलते हुए देखी जा रही है। और इसी अंदाज को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

14 फरवरी को फिल्म होगी रिलीज

आपको बता दें कि सारा की आगामी फिल्म ‘लव आज कल’ 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म में सारा के साथ अभिनेता कार्तिक आर्यन भी हैं। ये फिल्म सारा और कार्तिक की पहली फिल्म है। इस फिल्म को इम्तियाज अली ने निर्देशित किया है। इस फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही सामने आया था जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया। इतना ही नहीं फिल्म के गाने को भी लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।