अमेजन प्राइम पर तूफान की धूम, अक्षय खन्ना का डिजिटल डेब्यू,इस हफ्ते रिलीज होगी ये फिल्में

HomeCinema

अमेजन प्राइम पर तूफान की धूम, अक्षय खन्ना का डिजिटल डेब्यू,इस हफ्ते रिलीज होगी ये फिल्में

फरहान अख्तर की  फिल्म तूफान शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हो गई है। इसके अलावा अक्षरधाम आतंकी हमले पर आधारित जी5 पर रिलीज हुई अक्

‘Happy Birthday’ के लिए अनुपम खेर को न्यूयॉर्क सिटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
सोशल डिस्टेंसिंग पर आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान Alia bhatt’s Mom Soni razdan speaks on Social distancing
सुशांत की मौत के बाद भेदभाव पर अभय देओल का बड़ा बयान, अवॉर्ड फंक्शन को बताया फैमिली अवॉर्ड- खुलासा Abhay Deol submit on bollywood awards Hypocrisy Reveals how movie business Bias

फरहान अख्तर की  फिल्म तूफान शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हो गई है। इसके अलावा अक्षरधाम आतंकी हमले पर आधारित जी5 पर रिलीज हुई अक्षय खन्ना की फिल्म स्टेट ऑफ सीज द टेंपल अटैक को भी दर्शकों से काफी तारीफ मिल रही है।

फरहान अख्तर की फिल्म तूफान 16 जुलाई को अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही है। डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म को फैंस की काफी तारीफ मिल रही है। फिल्म की कहानी डोंगरी के एक ऐसे गुंडे की है जो एक राष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज बनने का सफर तय करता है। फिल्म खेल संघों में होने वाले भ्रष्टाचार को दिखाती है। तूफान में फरहान अख्तर के अपोजिट मृणाल ठाकुर हैं। इसके अलावा परेश रावल भी अहम रोल में हैं।

स्टेट ऑफ सीज वेबसीरीज के पहले सीजन में 26/11 मुंबई हमले और एनएसजी का ऑपरेशन दिखाया गया था। दूसरा सीजन साल 2002 में हुए अक्षरधाम आतंकी हमले और एनएसजी ऑपरेशन पर आधारित है। इस बार ये वेबसीरीज नहीं बल्कि फिल्म के रूप में रिलीज किया गया है। बॉर्डर और एलओसी कारगिल के बाद अक्षय खन्ना आर्मी के जवान के किरदार में वापसी की है। फिल्म को केन घोष ने डायरेक्ट किया है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस हफ्ते कॉमेडी फिल्में ही रिलीज हो रही है। इनमें सबसे ज्यादा इंतजार जी5 पर रिलीज होने वाली 14 फेरे और डिज्नी प्लस पर रिलीज हो रही हंगामा 2 का है। दोनों ही फिल्में 23 जुलाई को रिलीज हो रही है।

14 फेरे में विक्रांत मैसी और कृति खरबंदा लीड रोल में हैं। गिन्नी वेड्स सनी के बाद विक्रांत मैसी की ये दूसरी कॉमेडी फिल्म है। वहीं, हंगामा 2 साल 2003 में आई फिल्म हंगामा का सीक्वल है। हंगामा 2 में परेश रावल, शिल्पा शेट्टी, मीजान जाफरी और प्रनीता सुभाष लीड रोल में हैं।