‘हीरा मंडी’ में मुजरा करेंगी माधुरी दीक्षित, स्पेशल डांस के लिए संजय लीला भंसाली ने दी मोटी रकम!

HomeCinema

‘हीरा मंडी’ में मुजरा करेंगी माधुरी दीक्षित, स्पेशल डांस के लिए संजय लीला भंसाली ने दी मोटी रकम!

माधुरी दीक्षित के फैंस के लिए एक गुड सामने आई है। खबर है कि फिल्म देवदास के बाद माधुरी दीक्षित एक बार फिर निर्देशक संजय लीला भंसाली के प्रोजेक्ट के लि

मुंबई पुलिस ने यशराज फिल्म्स से मांगी सुशांत सिंह राजपूत के कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी | Sushant Singh Rajput Suicide case: Mumbai Police directs Yash Raj Movies to submit copy of contract signed with actor
लव गुरु बने करण जौहर
सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से पुलिस ने 11 घंटे की पूछताछ, खुले कई राज!

माधुरी दीक्षित के फैंस के लिए एक गुड सामने आई है। खबर है कि फिल्म देवदास के बाद माधुरी दीक्षित एक बार फिर निर्देशक संजय लीला भंसाली के प्रोजेक्ट के लिए मुजरा कर सकती हैं। खबरों की मानें तो भंसाली ‘हीरा मंडी’ में भी माधुरी के डांस का जादू दिखाना चाहते हैं।

भंसाली हीरा मंडी को भी भव्य बनाने की कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहते। भंसाली को लगता है कि डांस में माधुरी जैसा ग्रेस कोई नहीं ला सकता। इसलिए उन्होंने माधुरी दीक्षित को चुना। माधुरी एक स्पेशल गाने में मुजरा करते हुए देखी जाएंगी।

आपको बता दें कि इससे पहले माधुरी दीक्षित संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म ‘देवदास’ में काम कर चुकी हैं, इस फिल्म में माधुरी ‘चन्द्रमुखी’ जो एक तवायफ थी का रोल प्ले की थीं। देवदास में भंसाली ने माधुरी की डांस स्किल का बेहतरीन इस्तेमाल किया था। मार डाला… और काहे छेड़ मोहे… पर माधुरी का डांस नंबर आजतक लोग नहीं भूले हैं।

में ये भी कहा गया है कि माधुरी ने भंसाली का ऑफर स्वीकार कर ली हैं। उन्हें निर्देशक आइडिया और गाना पसंद आया है। इसे लेकर दोनों की बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। यह आठ से दस दिनों का शेड्यूल होगा। इसके लिए माधुरी को अच्छी-खासी रकम भी ऑफर की गई है।