हमेशा इंडियन आउटफिट्स पहनने पर ट्रोल हुईं विद्या बालन, एक्ट्रेस ने वेस्टर्न ड्रेस में ढाया कहर

HomeFashion

हमेशा इंडियन आउटफिट्स पहनने पर ट्रोल हुईं विद्या बालन, एक्ट्रेस ने वेस्टर्न ड्रेस में ढाया कहर

बेजोड़ एक्टिंग में विद्या बालन के मुकाबिल कोई नहीं। फिल्में हों या सोशल मीडिया, विद्या की अदाकारी बेमिसाल है। विद्या अक्सर इंडियन आउटफिट्स में ही नजर आ

आरपार दिखने वाली वेडिंग ड्रेस पहनकर पहुंचीं करीना कपूर खान, लोग बोले- ‘भूतों की दुल्हनिया’
श्रद्धा कपूर को लहंगे में देख गिर-गिर जा रहे फैन्स, खूबसूरत तस्वीरों से नजरें हटाना हो रहा मुश्किल
सोनम कपूर का लेटेस्ट फोटोशूट वायरल, फैन बोला- ‘पापा की परी उड़ रही है.

बेजोड़ एक्टिंग में विद्या बालन के मुकाबिल कोई नहीं। फिल्में हों या सोशल मीडिया, विद्या की अदाकारी बेमिसाल है। विद्या अक्सर इंडियन आउटफिट्स में ही नजर आती हैं। इसी बात को लेकर ट्रोलर्स ने उनसे सवाल किए। इसका जवाब देते हुए विद्या ने एक वीडियाे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें वे इंडियन से वेस्टर्न ड्रेस के टाइम लूप में नजर आईं।

विद्या ने अपने वजन और ड्रेसिंग सेंस की आलोचना करने वालों को ये करारा जवाब दिया है कि वे एक चुटकी में खुद का ट्रांसफॉर्मेशन कर सकती हैं। पोस्ट में विद्या ने लिखा- जब लोग मुझे कहते हैं कि मैं सिर्फ भारतीय वेशभूषा में ही रह सकती हूं तो चुटकियों में देखें।”

वैसे साड़ियों को लेकर विद्या का कोई जवाब नहीं। भारतीय परिधान को परिभाषित करना कोई इनसे पूछे। बॉलीवुड से लेकर सात समंदर पार विद्या ने भारतीय कपड़ों की खूबसूरती को और सुनहरा किया लेकिन बात जब वेस्टर्न कपड़ों की हो तब भी विद्या अपने आप को बखूबी ढाल ही लेती हैं।

फिल्मों की बात करें तो विद्या की फिल्म ‘शकुंतला’ में लोगों ने उनके अभिनय को काफी पसंद किया। अब ‘शेरनी’ में भी उनका जबरदस्त अवतार नजर आने वाला है।