सोनम कपूर ने पति आनंद के लिए पर्पल करवा लिए अपने बाल, वायरल हो रही Photo

HomeFashion

सोनम कपूर ने पति आनंद के लिए पर्पल करवा लिए अपने बाल, वायरल हो रही Photo

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के साथ आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं। हाल ही म

Anil Kapoor की बेटी सोनम कपूर ने फोटोशूट में पार की बोल्डनेस की सारी हदें, सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहें हैं ट्रोल
Mouni Roy ने येलो ऑफ शोल्डर गाउन में कराया बोल्ड फोटोशूट, काउच पर बैठकर दिए कातिलाना पोज
लहंगे के साथ माधुरी दीक्षित ने पहना गहरे गले का ब्लाउज, लोगों ने मार दिए ऐसे कॉमेंट्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के साथ आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं। हाल ही में सोनम एक बार फिर से कुछ ऐसे ही कारणों से सुर्खियों में आ गई हैं। अपने सोशल मीडिया पर सोनम की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वो अपने पर्पल बालों के साथ नजर आ रही हैं। सोनम कपूर ने ये भी बताया है कि उन्होंने अपने बाल पति आनंद आहूजा के लिए कलर करवाए हैं। वहीं फैंस सोनम का ये नया अंदाज देखकर हैरान रह गए हैं।

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपने कैमरे को सेल्फी मोड में पकड़े दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में उनके बालों का रंग पर्पल दिख रहा है। उनके चेहरे पर बाल बिखरे दिखाई दे रहे हैं। वहीं उनके पीछे एक यलो रंग की पेंटिंग दिखाई दे रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए सोनम ने लिखा पर्पल और यलो सिर्फ तुम्हारे लिए आनंद आहूजा। यहां देखें सोनम द्वारा शेयर की गई तस्वीर-

सोनम कपूर द्वारा शेयर की गई ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में सोनम का अंदाज फैंस को भा रहा है। हर कोई उनसे पूछा रहा है कि क्या उन्होंने अपने बाल कलर करवा लिए हैं? हालांकि, ऐसा भी हो सकता है कि सोनम ने कोई फिल्टर का इस्तेमाल किया हो। सोनम कपूर सोशल मीडिया पर अपने पति आनंद के साथ आए दिन रोमांटिक फोटोज शेयर करती दिखाई दे जाती हैं।