सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह से कभी नहीं मिलीं करीना कपूर, खुद किया था खुलासा

HomeCinema

सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह से कभी नहीं मिलीं करीना कपूर, खुद किया था खुलासा

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की जोड़ी बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में गिनी जाती है. करीना कपूर ने 2012 में सैफ अल

अजय देवगन ने पापा के साथ शेयर की पहली फिल्म की तस्वीर | Ajay devgn shares a nonetheless from pool aur kaante with dad Veeru Devgan
सुशांत सिंह राजपूत को याद कर इमोशनल हुईं श्रद्धा कपूर, बोलीं- यकीन करना बहुत मुश्किल
पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की बायोपिक का पहला पोस्टर हुआ रिलीज

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की जोड़ी बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में गिनी जाती है. करीना कपूर ने 2012 में सैफ अली खान संग शादी की थी. जिससे उनके दो बेटे भी हैं. करीना और सैफ अली खान के बच्चों सारा अली खान (Sara Ali Khan) और इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) में काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है. कई बार इन्हें साथ में हैंगआउट करते भी देखा गया है. लेकिन, कभी भी करीना कपूर को सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह को साथ नहीं देखा गया.

एक बार खुद करीना कपूर ने इस बात का खुलासा किया था और बताया था कि वह आज तक सैफ अली खान की पहली पत्नी से नहीं मिली हैं. ऐसा लगता है, जैसे दोनों ही आपस में एक सीमित दूरी बनाए रखना चाहती हैं. तभी तो दोनों आज तक फेस टू फेस एक दूसरे से नहीं मिलीं. करीना कपूर खान ने करण जौहर के पॉपुलर टॉक शो कॉफी विद करण सीजन 6 में इस बात का खुलासा किया था.

करीना ने इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ शो में बतौर गेस्ट शिरकत की थी. जहां, करण जौहर ने दोनों से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई सवाल किए थे. दोनों एक्ट्रेसेस ने भी करण के सभी सवालों के खुलकर जवाब दिए. इसी एपिसोड में करण ने करीना कपूर से अमृता सिंह के बारे में एक बात शेयर करने को कहा.

लेकिन, करण जौहर की इस बात को सुनकर एक्ट्रेस ने जो जवाब दिया, उससे वह ही नहीं दर्शक भी हैरान रह गए होंगे. करीना ने कहा कि- ‘मैं उनकी काफी इज्जत करती हूं, लेकिन मैं आज तक उनसे नहीं मिली हूं.’ उन्होंने आगे कहा- ‘मैं अमृता और सैफ के तलाक के सालों बाद सैफ से मिली. तब वह डेफिनेटली सिंगल थे.