सेलेब्स की मुसीबत:रेप विक्टिम की पहचान की थी उजागर, मुंबई कोर्ट ने पूजा बेदी और सुधांशु पांडे सहित 6 लोगों को भेजा समन

HomeNews

सेलेब्स की मुसीबत:रेप विक्टिम की पहचान की थी उजागर, मुंबई कोर्ट ने पूजा बेदी और सुधांशु पांडे सहित 6 लोगों को भेजा समन

पूजा बेदी और सुधांशु पांडे सहित 6 अन्य लोगों को मुंबई की एक अदालत ने समन जारी किया है। यह मामला करण ओबेरॉय केस में बलात्कार पीड़िता की पहचान उजागर करन

अनिल कपूर ने खोली सल्लू और आमिर की पोल
Khaali peeli- ओटीटी पर रिलीज होगी खाली पीली? अली अब्बास जफर ने बता डाली सच्चाई!
Rhea chakraborty reveals that Sushant singh rajput Bandra home was Haunted?

पूजा बेदी और सुधांशु पांडे सहित 6 अन्य लोगों को मुंबई की एक अदालत ने समन जारी किया है। यह मामला करण ओबेरॉय केस में बलात्कार पीड़िता की पहचान उजागर करने से जुड़ा है। मंगलवार को अदालत ने इसी शिकायत के संदर्भ में पूजा और सुधांशु सहित अन्य को सवाल-जवाब के लिए तलब किया है।

एक्टर-सिंगर करण ओबेरॉय पर पीड़िता द्वारा बलात्कार और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया गया है। मई 2019 में ओशिवारा पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज की गई थी। जिसके तहत IPC की धारा 376 (बलात्कार) और 384 (जबरन वसूली) के तहत उन पर मामला दर्ज किया गया है। पूजा बेदी और सुधांशु पांडे ने करण के समर्थन में अपना पक्ष रखा था, जिसके बाद इन लोगों के खिलाफ जून 2019 में यह शिकायत दर्ज की गई थी।शिकायतकर्ता की वकील मंशा भाटिया ने इस बारे में न्यूज एजेंसी को जानकारी दी।

इस मामले में पूजा ने कहा- यह चिंताजनक है कि बेगुनाह इंसान को सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा किया जा सकता है, लेकिन एक महिला जो फर्जी बलात्कार का मामला बता रही है, वह गुमनाम है। मैंने किसी भी इंटरव्यू में उसकी पहचान का खुलासा नहीं किया है। मैंने हमेशा यह स्पष्ट किया है कि नाम नहीं लिया जा सकता है। लेकिन वह उन कानूनों का दुरुपयोग कर रही हैं जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए थे।