सुरभि चांदना से अविका गौर तक वो एक्ट्रेसेस, जिन्होंने ट्रांसफॉर्मेशन से फैंस को किया शॉक्ड

HomeTelevision

सुरभि चांदना से अविका गौर तक वो एक्ट्रेसेस, जिन्होंने ट्रांसफॉर्मेशन से फैंस को किया शॉक्ड

दिन, महीनें और साल बदलते हैं और इस दौरान हर कोई अपने आपको बदल लेता है मगर किसी किसी में तो इतना बदलाव आ जाता है कि उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो जाता ह

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: धूमधाम से होगी कार्तिक और सीरत की सगाई,
Lakshmi की तरह ही नेक काम करने के लिए दूसरों को करें प्रेरित, ताकि यह ‘नेकी की डोर’ आगे बढ़ती रहे
एयरपोर्ट पर विवेक दहिया से लिपटकर रोईं दिव्यांका त्रिपाठी, अब काटने को दौड़ रहा खाली घ

दिन, महीनें और साल बदलते हैं और इस दौरान हर कोई अपने आपको बदल लेता है मगर किसी किसी में तो इतना बदलाव आ जाता है कि उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो जाता है और ऐसा ही कुछ टीवी एक्ट्रेसेस के साथ भी हुआ है. इनका ट्रांसफॉर्मेशन देखकर आप भी चौंक जाएंगे. देखिये टीवी एक्ट्रेसेस के अजब गजब ट्रांसफॉर्मेशन.

नागिन 5 की एक्ट्रेस सुरभि चांदना ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कैमियो रोल के साथ टीवी पर डेब्यू किया था. अपने उस किरदार के लिए उन्होंने फैंस का काफी प्यार बटोरा था और टीवी इंडस्ट्री में भी अपने लिए जगह बनाई. लेकिन सुरभि ने कम समय में अपना बेहतरीन ट्रांसफॉर्मेशन किया है. उन्होंने अपने लुक्स से लेकर फैशन सेंस तक काफी मेहनत की है, जिसका सबूत इस तस्वीर में देखा जा सकता है.

अब इनके बारे में क्या कहें, इन्होने तो अपना पूरा बचपन ही टेलीविजन को दे दिया है. शो बालिका वधु से अपना डेब्यू करने वाली अविका हाल ही में ऑफ एयर हुए शो ससुराल सिमर का का हिस्सा थीं.

शो ये है मोहब्बतें की शगुन को कौन नहीं जानता. काव्यांजलि की अंजलि देखिये अब कितनी बदल गई हैं. आपको बता दें कि ये अब टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर और स्टाइलिश एक्ट्रेस में से एक हैं.

फिलहाल अपना मदरहुड एन्जॉय कर रहीं श्वेता में भी गजब का बदलाव आया है. कसौटी ज़िन्दगी की से लेकर अब तक, श्वेता ने अपने आपको देखिये कितना बदल लिया है.

बहुत कम लोगों को याद है कि नागिन की लीड मौनी रॉय शो क्योंकि सास भी कभी बहु थी में कृष्ण तुलसी के किरदार में थी. लोगों को याद रहेगा भी कैसे, वो इतना बदल जो गई हैं.क्रिस्टल ने अपने करियर की शुरुआत कहे नहीं कहे के साथ की थी. लेकिन उन्हें फेम एक हजारो में मेरी बहना है से मिला.