सिर्फ 2 शर्ट में ही नसीरुद्दीन शाह ने पूरी कर दी थी इस फिल्म की शूटिंग, जानिए वजह

HomeCinema

सिर्फ 2 शर्ट में ही नसीरुद्दीन शाह ने पूरी कर दी थी इस फिल्म की शूटिंग, जानिए वजह

बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) भारतीय सिनेमा के एक बेहतरीन टैलेंट हैं. जिन्होंने पिछले 5 दशकों से बॉलीवुड को एक से एक नायाब फिल्में

सुशांत सिंह राजपूत ने नहीं किया था सुसाइड | loopholes which show sushant singh rajput dint die by suicide
अमेजन प्राइम पर तूफान की धूम, अक्षय खन्ना का डिजिटल डेब्यू,इस हफ्ते रिलीज होगी ये फिल्में
इमोशनल लम्हा:इरफान के अवॉर्ड रिसीव करने के लिए बेटे बाबिल ने पहने थे उनके कपड़े, बोले- कम से कम उनके कपड़ों में तो फिट आ सकता हूं

बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) भारतीय सिनेमा के एक बेहतरीन टैलेंट हैं. जिन्होंने पिछले 5 दशकों से बॉलीवुड को एक से एक नायाब फिल्में दी हैं. एक्टर की बेहतरीन अदाकारी को आज भी कोई बड़ा एक्टर टक्कर नहीं दे पाता है जिस वजह से उनका नाम इंडस्ट्री में सबसे अलग ही लिया जाता है. नसीरुद्दीन शाह का जन्‍म उ.प्र. के बाराबंकी जिले में 20 जुलाई 1950 में हुआ था. आज उनका जन्मदिन है. नसीरुद्दीन शाह ने 1975 में आई फिल्म ‘निशांत’ से बॉलीवुड में अपना दमदार डेब्यू किया था. एक्टर ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से सभी की बोलती बंद कर दी थी. जहां आज हम उनकी फिल्म ‘कथा’ के बारे में बात करने जा रहे हैं. इस फिल्म में हमें नसीरुद्दीन शाह का सबसे सरल अंदाज नजर आया था. इस फिल्म में उनके साथ हमें फारुख शेख और दीप्ती नवल नजर आईं थीं. कहा जाता है कि इस फिल्म में जहां फिल्म की पूरी कास्ट को एक से बढ़कर एक कपड़े पहनने को दिए गए थे. लेकिन नसीरुद्दीन शाह के किरदार को पूरी फिल्म में सिर्फ 2 सफेद शर्ट दिए गए थे. जिन्हें पहनकर उन्होंने पूरी फिल्म की शूटिंग कर दी थी.

नसीरुद्दीन शाह की फिल्म ‘कथा’ (Katha) 1983 में रिलीज हुई थी. फिल्म में नसीरुद्दीन और फारुख शेख की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. ये फिल्म मुंबई में रहने वाले ‘राजाराम जोशी’ (नसुरुद्दीन शाह) की कहानी थी. जहां वो इस फिल्म में मुंबई की एक चॉल में रहते थे. इस फिल्म में वासुदेव (फारुख शेख) की एंट्री का सीन भी कमाल का है. जिसमें चॉल में रहने में वाले लोगों की जिंदगी को करीब से दिखाया गया है. इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह खुद कहते हैं कि उन्होंने इस पूरी फिल्म में महज 2 शर्ट पहनी है. क्योंकि इससे लोगों को पता नहीं चलता है कि उनके पास कितनी शर्ट है. वो इस फिल्म में एक सिंपल आदमी का किरदार निभा रहे हैं. वहीं फारुख शेख इस फिल्म में एक बहरूपिया का किरदार निभा रहे हैं. जहां वो नसीरुद्दीन शाह की प्रेमिका दीप्ती नवल (संध्या ) को अपने जाल में फांस लेते हैं और बिना उससे शादी किए ही भाग जाते हैं.

नसीरुद्दीन शाह की कुछ फिल्में बहुत ही खास हैं, जो आपको अपना दीवाना बना लेती हैं, या कहें कि आप उनके किरदार से ही दोस्ती कर लेते हैं. वो आपके साथ हमेशा के लिए रह जाते हैं. क्योंकि ये सितारे अपने किरदार को इतनी इज्जत से निभाते हैं कि आपको इनसे प्यार हो जाता है. कुछ ऐसा ही जादू है नसीरुद्दीन शाह की अदाकारी में. वो बेहद अलग हैं. उनके सोचने का तरीका भी बिलकुल अलग है.

नसीरुद्दीन शाह ने शबाना आजमी के साथ पार फिल्म में भी बेहतरीन काम किया है. नसीरुद्दीन शाह ने इस फिल्म में सूअरों के झुंड को भी नदी पार करवाई है. जहां मुस्लिम धर्म में सूअरों को हराम माना जाता है. नसीरुद्दीन शाह की फिल्म पार 1984 में रिलीज हुई थी सिर्फ नसीरुद्दीन शाह ही नहीं इस फिल्म में शबाना आजमी ने भी काम किया है जो तारीफ के काबिल है. इस किरदार को निभाकर उन्होंने बता दिया था कि एक कलाकार का कोई धर्म नहीं होता.

नसीरुद्दीन शाह आज भी फिल्मों में काम करते हैं. वो लगातार कुछ नए बच्चों की शॉर्ट फिल्मों में भी काम करते हैं. नए बच्चों की फिल्मों में काम करते हुए एक्टर कभी पैसों की बात नहीं करते. एक मुलाकात में ही फिल्मों को सुनकर उसे करने या न करने का फैसला लेते हैं. ये बहुत कम लोग जानते हैं कि नसीरुद्दीन शाह अपने पास मोबाइल रखना पसंद नहीं करते हैं. जिस वजह से वो लोगों से या नए निर्देशकों से महज ई – मेल के जरिए बात करते हैं