सारा के सामने स्टंट करते हुए चोटिल हुए कार्तिक आर्यन

HomeCinema

सारा के सामने स्टंट करते हुए चोटिल हुए कार्तिक आर्यन

सारा के सामने स्टंट करते हुए चोटिल हुए कार्तिक आर्यन इन दिनों सारा अली खान और कार्तिक आर्यन अपनी फ़िल्म "लव आज कल"के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। आज क

Oscar चुराकर भागते दिखे Priyanka Chopra और Nick Jonas, फैंस को याद आया ‘शोले’ का डायलॉग
रामसेतु के मुहूर्त शूट के लिए अयोध्या रवाना हुए अक्षय कुमार, जैकलीन-नुसरत संग शेयर की फोटो
सोनू निगम के सपोर्ट में उतरे ट्विटर फैंस, भूषण कुमार को एक्सपोज करने की दी थी धमकी twitter development Sonu Nigam on T-series Bhushan kumar days after calling music mafia in bollywood

सारा के सामने स्टंट करते हुए चोटिल हुए कार्तिक आर्यन

इन दिनों सारा अली खान और कार्तिक आर्यन अपनी फ़िल्म “लव आज कल”के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। आज कल कार्तिक आर्यन और सारा अली खान टीवी के हर एक शो में अपनी फ़िल्म की प्रमोशन के सिलसिले में नजर आ रहे हैं। इस फ़िल्मी प्रमोशन के बीच कार्तिक के फैन्स के लिए एक बुरी और निराश कर देने वाली खबर है। दरअसल फ़िल्म की प्रमोशन के बीच कार्तिक को चोट लगने के कारण वो घायल हो गए हैं।

फ़िल्म की प्रमोशन के लिए  कार्तिक और सारा स्टार प्लस के शो डान्स प्लस के सेट पर पहुचे थे,इस शो के जज कोरियोग्राफर डायरेक्टर रेमो डिसूजा हैं। यहाँ एक मुश्किल डांस स्टेप करते के दौरान कार्तिक को चोट लग गई और वो घायल हो गए। कार्तिक को एक मुश्किल स्टेप करने के लिए कहा गया था इस स्टेप में एक प्रॉप के साथ छलांग लगानी थी,कार्तिक ने इस स्टेप को पूरा तो किया पर इसको करते हुए उनके अंगूठे में चोट लग गई। कार्तिक को इसके कारण बहुत दर्द भी हो रहा था उनके लिए शो के सेट पर फिजियोथेरेपिस्ट को भी बुलवाना पड़ा। कार्तिक की इस चोट की वजह से शो बाधित नही हुआ।

बता दें की सारा और कार्तिक पहली बार इस फ़िल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फ़िल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। उन्होंने 10 साल पहले इसी नाम से फ़िल्म बनाई थी जिसमे सारा के पिता सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण ने काम किया था।