सलमान खान का एलान, लोगों ने सरकार की नहीं मानी तो अगली ईद पर रिलीज होगी ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’

HomeCinema

सलमान खान का एलान, लोगों ने सरकार की नहीं मानी तो अगली ईद पर रिलीज होगी ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या अगर मौजूदा रफ्तार से बढ़ती रही तो सलमान खान की फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ इस साल ईद पर रिलीज नहीं हो पाएगी।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से सदमे में है उनका पालतू कुत्ता, वीडियो वायरल | Sushant Singh Rajput’s pet canine devastated, heartbroken with actor’s demise, video viral
ब्लड कैंसर से पीड़ित किरण खेर, सितारों ने की जल्द ठीक होने की कामना
Dil Bechara के कई सीन में सुशांत सिंह राजपूत की नहीं थी आवाज़, एक्टर की मौत के बाद इस RJ ने की डबिंग

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या अगर मौजूदा रफ्तार से बढ़ती रही तो सलमान खान की फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ इस साल ईद पर रिलीज नहीं हो पाएगी। “ईद का कमिटमेंट था, ईद पर ही आएंगे, क्योंकि एक बार जो मैंने.अपनी सुपरहिट फिल्म ‘वांटेड’ का डॉयलॉग आधा दोहराते हुए सलमान खान ने 13 मार्च को अपनी फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ की रिलीज की तारीख 13 मई का एलान किया था। लेकिन, महाराष्ट्र समेत देश के तमाम दूसरे राज्यों में कोरोना से बिगड़ रहे हालात को देखते हुए फिल्म की रिलीज स्थगित होने की आशंका दिखने लगी है।

अभिनेता कबीर बेदी से संबंधित एक किताब के कवर का विमोचन करने के दौरान सलमान खान ये संकेत दिए कि उनकी फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ की रिलीज अगले साल की ईद तक खिसक सकती है। सलमान का कहना था कि लोगों ने अगर सावधानी बरती और कोरोना के केसों के बढ़ने की तादाद थमी तभी फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ इस ईद पर सिनेमाघरों तक पहुंच सकेगी।

सलमान ने इस दौरान कहा, ‘हम अब भी अपनी तरफ से फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ को इसी ईद पर रिलीज करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अगर लॉकडाउन जारी रहा तो हो सकता है कि हमें इसे अगली ईद तक आगे खिसकाना पड़े। लोगों ने अगर अपना ख्याल रखना शुरू किया, वे मास्क पहनने लगे और सामाजिक दूरी का पालन करते रहे तो ये दूसरी लहर भी जल्दी ही खत्म हो जाएगी। अगर हालात काबू में रहे तो हम फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ को इसी ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज कर सकते हैं।

इस दौरान सलमान खान ने लोगों की लापरवाही पर भी दुख जताया। उन्होंने कहा, ‘अगर देश के लोग सरकार के बनाए नियमों का पालन नहीं करते हैं। कोरोना की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों पर ध्यान नहीं देते हैं तो कोरोना के मामले बढ़ते ही जाएंगे। ये समस्या सिर्फ थिएटर मालिकों की ही नहीं है, इससे वे लोग भी प्रभावित हो रहे हैं जो दिहाड़ी पर जीवन बिताते हैं। ऐसा हुआ तो ये पहली लहर की तरह की काफी खराब होने वाला है।’