सलमान की हीरोइन दिशा की डांस टीचर रह चुकी हैं नोरा फतेही,

HomeLife Style

सलमान की हीरोइन दिशा की डांस टीचर रह चुकी हैं नोरा फतेही,

रा फतेही और दिशा पाटनी ने अपने-अपने करियर में काफी सफलता प्राप्त की है, हालांकि दोनों ने अपने डांस से सभी का दिल जीता है. क्या आपको पता है कि एक समय म

VIDEO: Yuzvendra Chahal की मंगेतर Dhanashree Verma ने Dance Floor पर लगाई आग
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह आज TV की दुनिया का एक जाना माना नाम है. लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी जिन्दगी इतनी भी आसान नहीं थी. मां जन्म से पहले ही उन्हें मार देना चाहती थी.
Sunil Grover : रोते हुए को भी हँसाने का हुनर रखते हैं यह कलाकार

रा फतेही और दिशा पाटनी ने अपने-अपने करियर में काफी सफलता प्राप्त की है, हालांकि दोनों ने अपने डांस से सभी का दिल जीता है. क्या आपको पता है कि एक समय में दिशा पाटनी, नोरा फतेही की स्टूडेंट थीं. आपको बता दें साल 2015 से पहले नोरा, दिशा को डांस की क्लास दिया करती थीं और एक अच्छे स्टूडेंट के रूप में दिशा ने अपनी टीचर नोरा को एक तोहफा भी दिया था. इसके बाद नोरा ने दिशा के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने दिशा का धन्यवाद किया. उनकी ये थ्रोबैक पिक्चर काफी क्यूट है.

पिक्चर में देखा सकता है नोरा के हाथ में काफी सारे तोहफे दिख रहे हैं, जैसे एक टेडी, बेस्ट टीचर का मग और हैंडमेड कार्ड. दोनों कैमरे की ओर पोज देते नजर आ रहे हैं. जहां दिशा के फेस पर काफी प्यारी स्माइल है वहीं नोरा भी गिफ्ट्स को लेकर काफी खुश दिख रही हैं. पिक्चर को शेयर करते हुए नोरा ने कैप्शन में लिखा, “थैंक यू बेबी इतने प्यारे बेस्ट टीचर के गिफ्ट के लिए, मैं तुम्हारी डांस टीचर होने पर काफी गर्व महसूस करती हूं” वहीं नोरा ने कैप्शन के साथ दिशा को टैग भी किया.

नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछली बार उनको सॉन्ग छोड़ देंगे में देखा गया था. उनके इस गाने ने सोशल मीडिया पर काफी धूम मचाई थी. अब नोरा जल्द ही अजय देवगन की फिल्म ‘भुजः द प्राइड इंडिया’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, शरद केलकर, ऐमी विर्क और इहाना ढिल्लों मुख्य किरदारों में नजर आएंगे.

दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा ईद 13 मई के मौके पर सलमान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में सलमान के साथ रोमांस करती नजर आएंगी. इस फिल्म का ट्रेलर आज लांच हो चुका है जिसको फैंस ने बेहद प्यार दिया है. अब उनके फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.