सगाई से पहले जमकर रोमांस करेंगे नंदिनी और समर, काव्या लगाएगी आग

HomeTelevision

सगाई से पहले जमकर रोमांस करेंगे नंदिनी और समर, काव्या लगाएगी आग

स्टार प्लस के सीरियल ‘अनुपमा’ का अपकमिंग एपिसोड काफी खूबसूरत होने वाला है। सीरियल के अपकमिंग एपिसोड्स में अब कुछ दिन आपको समर और नंदिनी की दमदार केमेस

सरेआम बाबूजी की बेइज्जती करेगी काव्या, अपने गहने गिरवी रखने को मजबूर होगी अनुपमा
Choti Sarrdaarni: TRP के चलते मेकर्स का बड़ा फैसला, Kratika Sengar का पत्ता साफ और Nimrit Kaur Ahluwalia की हुई वापसी
TV के इन स्टार्स पर कहर बनकर टूटा साल 2021, सिर से उठ गया मां-बाप का साया

स्टार प्लस के सीरियल ‘अनुपमा’ का अपकमिंग एपिसोड काफी खूबसूरत होने वाला है। सीरियल के अपकमिंग एपिसोड्स में अब कुछ दिन आपको समर और नंदिनी की दमदार केमेस्ट्री की झलक देखने को मिलने वाली है। अनुपमा’ के पिछले एपिसोड में ही दिखाया गया था कि खुद वनराज समर और नंदिनी की सगाई को अनाउंस करता है, जिसे देखकर हर कोई खुशी से झूम उठता है।

एक्ट्रेस अनघा भोसले ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सीरियल ‘अनुपमा’ के सेट की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जो लगातार वायरल हो रही हैं।सीरियल ‘अनुपमा’ के सेट पर जिस तरह से नंदिनी समर को देखकर शरमा रही है, इसे देखकर लगता है कि अपकमिंग एपिसोड को देखकर कई दिल धड़कने वाले हैं।

नंदिनी ने कसम खाई है कि वो अनुपमा और वनराज को अपने पास्ट के बारे में सब कुछ बता देगी। अभी तक उसका पास्ट सिर्फ और सिर्फ समर ही जानता है।बीते दिनों ही सीरियल ‘अनुपमा’ में दिखाया गया था कि समर और नंदिनी की सगाई पक्की हो चुकी है। अब कुछ दिन इस सीरियल में खुशनुमा माहौल देखने को मिलेगा।

सीरियल ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में समर और नंदिनी एक-दूसरे के साथ ऐसे ही बच्चे बनकर लड़ते हुए नजर आएंगे।रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) स्टारर ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में ऐसा भी हो सकता है कि नंदिनी का सच जानने के बाद शाह परिवार उसकी और समर की शादी ना कैंसिल कर दें।