शॉर्ट ब्लेज़र ड्रेस पहन टीवी एक्ट्रेस Rashami Desai ने दिए इतने ग्लैमरस पोज़,

HomeFashion

शॉर्ट ब्लेज़र ड्रेस पहन टीवी एक्ट्रेस Rashami Desai ने दिए इतने ग्लैमरस पोज़,

टीवी स्टार रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर अक्सर अपने ग्लैमरस फोटो और वीडियो पोस्ट कर सुर्खियां बटोरती रहती हैं. हाल ही में एक बार फिर वह अपने ग्लैमरस फोटो

सुहाना खान ने अपनी ग्लैमरस फोटोज से फिर बढ़ाया इंटरनेट का पारा, अदाओं से की सबकी छुट्टी
आरपार दिखने वाली वेडिंग ड्रेस पहनकर पहुंचीं करीना कपूर खान, लोग बोले- ‘भूतों की दुल्हनिया’
सोनम कपूर ने पति आनंद के लिए पर्पल करवा लिए अपने बाल, वायरल हो रही Photo

टीवी स्टार रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर अक्सर अपने ग्लैमरस फोटो और वीडियो पोस्ट कर सुर्खियां बटोरती रहती हैं. हाल ही में एक बार फिर वह अपने ग्लैमरस फोटोशूट की वजह से चर्चा में हैं. इस फोटोशूट में रश्मि का स्टनिंग अवतार देखने को मिला है

रश्मि ने फोटोशूट में वाइट और ब्लू कलर की ब्लेजर ड्रेस पहनी है. यह काफी शॉर्ट ड्रेस है जिसमें रश्मि डीप नेकलाइन भी शो कर रही हैं. उनका मेकअप स्मोकी है और बालों को खुला रखा है. ओवरऑल देखा जाए तो रश्मि का लुक काफी कातिलाना नजर आ रहा है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मि जल्द ही ओटीटी पर अपना डेब्यू करने वाली हैं. वह उल्लू एप पर 23 जुलाई को रिलीज होने जा रही वेबसीरीज तंदूर में नज़र आएंगी. इस वेबसीरीज की डायरेक्टर निवेदिता बसु हैं. इस वेब सीरीज में रश्मि के अलावा तनुज विरमानी भी लीड रोल में नजर आएंगे.

रश्मि के करियर की बात करें तो उन्हें विवादित रियलटी शो बिग बॉस 13 में हिस्सा लेने के बाद जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी. शो के विजेता तो सिद्धार्थ शुक्ला बने थे लेकिन रश्मि भी बिग बॉस सीजन 13 की पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक थीं.

रश्मि को सबसे ज्यादा पहचान टीवी सीरियल उतरन की वजह से मिली थी. इस सीरियल में उन्हें तपस्या के किरदार में बहुत पसंद किया गया था. वह घर-घर में तप्पू के नाम से पहचानी जाने लगी थीं. 35 साल की रश्मि ने सीरियल के अलावा जरा नचके दिखा, झलक दिखला जा, फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी, नच बलिए जैसे रियलटी शो में भी हिस्सा लिया था.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो रश्मि की शादी टीवी एक्टर और उतरन को-स्टार नंदीश सिंह संधू से हुई थी लेकिन ये शादी केवल चार साल ही टिकी और दोनों का आपसी सहमति से तलाक हो गया था