वो फिल्में जिन्हें दर्शकों ने किया सिरे से खारिज, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर की करोड़ों की कमाई

HomeCinema

वो फिल्में जिन्हें दर्शकों ने किया सिरे से खारिज, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर की करोड़ों की कमाई

बॉलीवुड में हर साल ढेरों फिल्म बनती हैं जिनमें से कुछ इतिहास रचती हैं तो कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिन्हें दर्शक सिरे से खारिज कर देते हैं। एक अच्छी फि

कंगना रनौत को जावेद अख्तर ने सुसाइड के लिए उकसाया था | Apologise to Hrithik else you’ll commit suicide Javed Akhtar provoked Kangana Ranaut
विकास गुप्ता का पार्थ समथान,प्रियांक शर्मा और शिल्पा शिंदे पर बड़ा आरोप वीडियो Vikas Gupta accepted he’s bisexual focused priyank sharma, parth samthaan shilpa shinde
पठान के सेट पर नजर आईं दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान संग फिल्म में जमेगी जोड़ी

बॉलीवुड में हर साल ढेरों फिल्म बनती हैं जिनमें से कुछ इतिहास रचती हैं तो कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिन्हें दर्शक सिरे से खारिज कर देते हैं। एक अच्छी फिल्म बनाने के लिए दमदार कहानी, शानदार कलाकार और जबरदस्त अभिनय के साथ-साथ बढ़िया निर्देशन की भी जरूरत होती है। इसके बाद कहानी दर्शकों को पसंद आती है और बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करती है। हालांकि क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी भी रहीं हैं जिनकी स्क्रिप्ट दर्शकों को पसंद नहीं आई बावजूद इसके फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर ली। इतना ही नहीं आलोचकों को भी ये फिल्में प्रभावित नहीं कर पाईं, लेकिन इसका उनकी कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा।

कई बार इन फिल्मों की कमाई देखकर ऐसा लगता है कि बिना कहानी के भी अगर बड़ी स्टार कास्ट फिल्म में हो तो फिल्म अच्छा बिजनेस कर सकती है। हालांकि इन फिल्मों ने मेकर्स को तो फायदा पहुंचाया लेकिन जनता निराश रह गई। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में जो दर्शकों और आलोचकों को खास पसंद नहीं आई लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर ली।

साजिद खान की कॉमेडी फिल्म ‘हमशकल्स’ आलोचकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी। इतना ही नहीं फिल्म को दर्शकों ने भी सिरे से खारिज कर दिया था। यहां तक कि फिल्म के मुख्य अभिनेता सैफ को भी इस फिल्म का हिस्सा बनने का अफसोस था। खराब कहानी और बकवास अभिनय के चलते फिल्म देखकर दर्शकों को हंसी नहीं बल्कि रोना आ गया। हालांकि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 86.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म में सैफ अली खान के अलावा रितेश देशमुख, बिपाशा बसु, तमन्ना भाटिया, और राम कपूर जैसे कलाकार नजर आए थे।

अभिषेक बच्चन की फ्लॉप फिल्मों से एक ‘द्रोण’ कब आई और कब चली गई किसी को पता नहीं चला। फिल्म में अभिषेक के साथ प्रियंका चोपड़ा भी मौजूद थीं, लेकिन वो भी अपना जादू दर्शकों पर नहीं चला पाईं। गोल्डी बहल ने एक भारतीय सुपरहीरो फिल्म बनाने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन दर्शकों को फिल्म की कहानी ही पसंद नहीं आई। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 24 करोड़ रुपये कमा लिए थे।

साजिद खान की मल्टीस्टारर फिल्म ‘हाउसफुल’ के तीसरे पार्ट को दर्शकों ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया। आलोचकों को तो फिल्म बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी। वही घिसे-पीटे डायलॉग और बोरिंग कहानी से दर्शकों को कोई आनंद नहीं मिला।हंसाने के नाम पर फूहड़ता का भी प्रदर्शन किया गया ,लेकिन किसी भी तरह से दर्शक इस फिल्म से संतुष्ट नजर नहीं आए। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 195 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

डेविड धवन ने अपने ही फिल्म ‘कुली नंबर वन’ का रीमेक बनाया। जहां पहली फिल्म में गोविंदा का जादू दर्शकों पर खूब चला तो वहीं इस फिल्म में वरुण धवन कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। ये फिल्म दर्शकों तो पसंद नहीं आई साथ ही आलोचकों भी इस फिल्म से निराश हुए। हालांकि अमेजन पर इस फिल्म को तीस लाख तक व्यूज मिले थे।