लव आज कल : के लिए कार्तिक आर्यन ने बेले पापड़

HomeCinema

लव आज कल : के लिए कार्तिक आर्यन ने बेले पापड़

लव आज कल "के लिए कार्तिक आर्यन ने बेले पापड़ अक्सर फ़िल्मी कलाकार अपने काम के लिए जरूरत के हिसाब से अपने वजन पर काम करते रहते हैं। इन दिनों अपनी आने वा

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से सदमे में है उनका पालतू कुत्ता, वीडियो वायरल | Sushant Singh Rajput’s pet canine devastated, heartbroken with actor’s demise, video viral
शादी के बाद 27 साल तक पति से अलग रही थीं अल्का याग्निक, जानिए क्या थी वजह?
कंगना रनौट का बड़ा खुलासा, बोलीं- जावेद अख्तर ने कहा था कि मेरे पास सुसाइड के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा

लव आज कल “के लिए कार्तिक आर्यन ने बेले पापड़

अक्सर फ़िल्मी कलाकार अपने काम के लिए जरूरत के हिसाब से अपने वजन पर काम करते रहते हैं। इन दिनों अपनी आने वाली फ़िल्म “लव आज कल”के लिए कार्तिक आर्यन भी अपने वजन को लेकर प्रयोग कर रहे हैं।

आपको बता दें की “लव आज कल”में कार्तिक दो भूमिका निभा रहे है। एक में वो 90 के दशक के 10वीं में पढ़ने वाले लड़के का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर वो 2020 के आधुनिक युवा की भूमिका में हैं।

कार्तिक के यह दोनों किरदार एक दूसरे से काफी अलग दिखाई देते हैं । 90 के दशक के किरदार को करने के लिए उन्हें 8 किलो वजन कम करना पड़ा है जिससे की वह स्कूल बॉय के तौर पर दिख सकें ।
रघु के इस किरदार को करने के लिए कार्तिक को खान पान में काफी नियंत्रण करना पड़ा कार्तिक ने वजन कम करने के लिए कई नए तरीके भी अपनाये।

इस किरदार के लिए उन्होंने आपकी हेयर स्टाइल भी बदली जिससे की वे उस समय के लड़कों की तरह दिख सकें। कार्तिक ने हाल में ही अपने इस किरदार की तस्वीर भी सोशल मिडिया अकाउंट पर साझा की जिसमे वो स्कूल यूनिफार्म में दोस्तों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।इस तस्वीर में उनके शारीरिक बदलाव को साफ देखा जा सकता है।