राकेश रोशन बोले- ऋषि कपूर की थी ख्वाहिश एक फिल्म में साथ काम करें रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन

HomeCinema

राकेश रोशन बोले- ऋषि कपूर की थी ख्वाहिश एक फिल्म में साथ काम करें रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन

बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर राकेश रोशन ने अपने दिवंगत दोस्त ऋषि कपूर को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया. राकेश रोशन ने बताया कि ऋषि कपूर हमेशा से चाहते थे

शाहरुख की ‘कल हो ना हो’ की चाइल्ड आर्टिस्ट जिया यानी झनक शुक्ला की बदल चुकी है लाइफ, आर्कियॉलजिस्ट का कर रही हैं काम
Rambo Remake से जुड़ा Prabhas का नाम तो खौला Tiger Shroff का खून, वायरल खबरों पर दिया बड़ा बयान
सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड पर शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया रिएक्शन | Shatrughan Sinha Speaks About Sushant Singh Rajput Suicide And Nepotism

बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर राकेश रोशन ने अपने दिवंगत दोस्त ऋषि कपूर को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया. राकेश रोशन ने बताया कि ऋषि कपूर हमेशा से चाहते थे कि रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन एक फिल्म में साथ काम करें. इसके अलावा उन्होंने ऋषि कपूर के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में भी बताया.

राकेश रोशन ने खुलासा किया कि ऋषि कपूर के निधन के बाद वह नीतू कपूर, रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी से मिले थे. उन्होंने कहा,’मैं और मेरी पत्नी पिंकी वहां गए थे. हम नीतू, रणबीर और रिद्धिमा से मिले थे. हम दोनों वहां 2-3 घंटे के लिए थे और हमने ऋषि को याद किया.”

राकेश रोशन ने आगे कहा,”मैं कभी भी उस फैमली वेकेशन को नहीं भूल सकता जिसमें हम दोनों के परिवार साथ थे. तब ऋतिक और रणबीर दोनों बहुत छोटे थे. ये पूछने पर कि क्या ऋतिक और रणबीर जल्द किसी फिल्म में साथ आने वाले हैं तो राकेश रोशन बोले,’ये कहना तो अभी जल्दबाजी होगी कि मेरे पास ऐसा कोई प्लान नहीं है. हालांकि मैंने कोरोना महामारी के चलते कृष-4 की तैयारी रोक दी है.

ऋषि कपूर की पहली पुण्यतिथि पर बॉलीवुड इंडस्ट्री ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. ऋषि कपूर का निधन कैंसर से दो साल तक जंग लड़ने के बाद हुआ था. उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. अस्पताल में भर्ती होने के एक दिन बाद ही उनका निधन हो गया था.