राकेश रोशन-पिंकी रोशन ने मनाई शादी की 50वीं सालगिरह

HomeCinema

राकेश रोशन-पिंकी रोशन ने मनाई शादी की 50वीं सालगिरह

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hhrithik Roshan) के मम्मी-पापा के लिए आज का दिन बेहद खास है. राकेश रोशन (Rakesh roshan) और पिंकी रोशन (Pinky Roshan) की आज शा

फिल्म Ashiqui के इस सुपरहिट गाने को समीर ने लिखा था अपनी मोहब्बत के लिए
सलमान खान के साथ अब शाहरुख खान भी ट्विटर पर ट्रोल | Boycott Khans and We Love you Salman Khan traits on twitter amid Sushant’s followers protests
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से पटना में मिले कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, हुई बातचीत, देंखे PICS legislation minister ravishankar prasad attain sushant singh rajput dwelling meet household

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hhrithik Roshan) के मम्मी-पापा के लिए आज का दिन बेहद खास है. राकेश रोशन (Rakesh roshan) और पिंकी रोशन (Pinky Roshan) की आज शादी की 50वीं सालगिरह है. इस खास पल को ये जोड़ी बेहतरीन तरीके से मना रही है. राकेश और पिंकी इस मौके पर दूल्हे-दुल्हन की तरह सज-धज कर तैयार हुए. पिंकी ने मेंहदी भी रचाई और सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किए. इन्हें जमकर शादी की गोल्डन जुबिली की बधाई मिल रही है.

राकेश रोशन और पिंकी रोशन एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं. इनके जीवन में तमाम उतार-चढ़ाव आएं लेकिन इन्होंने सबका हंसते-हंसते सामना किया. अपने जीवन की इस खूबसूरत जर्नी को वीडियो और फोटो शेयर कर बताया है. इंस्टाग्राम पर पिंकी रोशन ने एक फोटो शेयर की है जिसमें लिखा ‘दूल्हा आ गया.

इससे पहले पिंकी रोशन ने इंस्टाग्राम पर शादी के 50 साल पूरे होने पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें अपने जीवन से जुड़े खास पलों को दिखाने की कोशिश की है. इस वीडियो को शेयर करते हुए पिंकी रोशन ने लिखा है ’50 साल पूरे हुए. ना मैं परफेक्ट हूं, ना ही आप हो, लेकिन हमने अपनी एक खूबसूरत दुनिया बनाई है. आपके साथ 50 वर्षों में सीखना, बढ़ना, समझना और प्यार करना सीखा. 50 खुशहाल सालों के लिए शुक्रिया राकेश रोशन’.