रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ शेयर की बेहद रोमांटिक तस्वीर, सोशल मीडिया पर वायरल

HomeCinema

रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ शेयर की बेहद रोमांटिक तस्वीर, सोशल मीडिया पर वायरल

रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण की एक फोटो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है. इस फोटो में दोनों बेहद रोमांटिक लुक देते नजर आ रहे हैं

बॉलीवुड ने खूबसूरत तस्वीरों के साथ मनाया फादर्स डे | Bollywood stars have a good time fathers day 2020 with stunning footage
शादीशुदा मर्दों से इश्क: कुंवारी रह गईं ये टॉप अभिनेत्रियां, एक ने तो तन्हाई में छोड़ दी दुनिया
‘बिग बॉस’ के मास्टरमाइंड विकास गुप्ता का खुलासा, बोले- गर्व से कहता हूं कि मैं बाइसेक्सुअल हूं

रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण की एक फोटो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है. इस फोटो में दोनों बेहद रोमांटिक लुक देते नजर आ रहे हैं. वहीं, दीपिका ने भी इस फोटो पर अपना रिएक्शन शेयर किया है.

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण लंबे समय से एक दूसरे के साथ फिल्म में नजर नहीं आए हैं, लेकिन इससे उनकी पॉपुलैरिटी में कोई कमी देखने को नहीं मिली है. हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दीपिका के साथ बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर की हैं. यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

रणवीर ने अपने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में तीन फोटोज शेयर की है. पहली फोटो में वह दीपिका की आंखों में देख रहे हैं. इस फोटो में दीपिका भी रणवीर को हॉट लुक देती नजर आ रही हैं. वहीं, दूसरी और तीसरी फोटो में रणवीर दीपिका के साथ उनके कुछ करीबी दोस्त हैं. फोटोज देखकर साफ पता चल रहा है कि रणवीर और दीपिका अपकमिंग फिल्म के बारे में चर्चा कर रहे हैं.

इस फोटो पर दीपिका ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. दीपिका ने लिखा, “टू हैंडसम.” इसके साथ ही दीपिका ने लवस्ट्रक इमोजी भी पोस्ट किया. दीपिका की रणवीर की यह फोटो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. वहीं, फैंस भी जबरदस्त रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “इस जोड़ी को किसी की नजर ना लगे.” वहीं, एक और यूजर ने लिखा, “बेहद रोमांटिक जोड़ी.” बता दें कि रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म ’83’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में वह इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का रोल प्ले करेंगे. दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.