मेडिकल स्टोर्स पर कंडोम बेचने का काम करेंगी नुसरत, ‘जनहित में जारी’ होगी कहानी

HomeCinema

मेडिकल स्टोर्स पर कंडोम बेचने का काम करेंगी नुसरत, ‘जनहित में जारी’ होगी कहानी

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा फिल्म 'जनहित में जारी' में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनका रोल काफी डिफरेंट और टैबू ब्रेकिंग होने वाला है. नुसरत फिल्म जनहित में जार

Ranu Mandal मेकअप को जमकर ट्रोल हुई रानू,जानिए रानू मंडल से जुडी खास खबर
The Empire में ख़तरनाक योद्धा के लुक में दिखेंगे डीनो मोरिया- सिंहासन ख़ुद नहीं मिलता, छीनना पड़ता है!
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस: रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कोर्ट में याचिका दर्ज | Sushant Singh Rajput demise: Criticism filed towards Rhea Chakraborty in Bihar courtroom

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा फिल्म ‘जनहित में जारी’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनका रोल काफी डिफरेंट और टैबू ब्रेकिंग होने वाला है. नुसरत फिल्म जनहित में जारी में एक कंडोम सेल्स एग्जीक्यूटिव का रोल प्ले करने वाली हैं. अब फिल्ममेकर राज शांडिल्य ने इस बारे में बात की.

फिल्ममेकर राज शांडिल्य ने कहा- नुसरत का कैरेक्टर स्मॉल टाउन गर्ल का है. वो पढ़ी लिखी प्रोग्रेसिव वुमेन हैं और जॉब ढूंढ़ रही हैं. उन्हें कंडोम मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में सेल्स और प्रमोशन एग्जीक्यूटिव की जॉब मिलेगी. फिल्म में नुसरत मेडिकल स्टोर्स पर कंडोम बेचने के काम करेंगी. इसी के साथ इलाके के अलग-अलग जगहों में प्रमोशन भी चलाती नजर आएंगी. फिल्म में ये भी दिखाया जाएगा कि प्रोफेशनल लाइफ की वजह से उनकी पर्सनल लाइफ में भी क्या असर पड़ेगा.

इस फिल्म में अमायरा दस्तूर और रवि किशन भी इंटरेस्टिंग रोल्स में नजर आएंगे. फिल्म 25 अप्रैल से फ्लोर पर जाने वाली थी लेकिन महामारी के कारण इसे आगे के लिए बढ़ा दिया गया है. अब अगर सिचुएशन ठीक हुई थी तो अगस्त महीने से शूटिंग शूरू होगी. राज ने इस बारे में कहा- हम लोग चंदेरी और भोपाल में शूट करने का प्लान कर रहे हैं. इसी लिए नुसरत लोकल लैंग्वेज भी सीख रही हैं.

नुसरत ने अपने कैरेक्ट के बारे में कहा था- ‘जब कोई कहानी या कैरेक्टर मुझे आकर्षित करता है, तो मेरे अंदर का एक्टर उसे कमर्शियल या नॉन कमर्शियल की बकेट में नहीं डालता है. ये एक चैलेंजिंग कैरेक्टर करने का लालच है जो मुझे एक फिल्म की ओर आकर्षित करता है.