मिर्जापुर के एक्टर बेच रहे हैं राम लड्डू, बोले- ‘कोरोना जाए तो फिर से धंधे पे लगें

HomeCinema

मिर्जापुर के एक्टर बेच रहे हैं राम लड्डू, बोले- ‘कोरोना जाए तो फिर से धंधे पे लगें

पॉप्युलर वेब सीरीज मिर्जापुर (Mirzapur) में अली फजल यानि गुड्डू भईया के पापा का किरदार निभा चुके एक्टर राजेश तैलंग (Rajesh Tailang) की एक फोटो सोशल मी

अमेजन प्राइम पर तूफान की धूम, अक्षय खन्ना का डिजिटल डेब्यू,इस हफ्ते रिलीज होगी ये फिल्में
ऋचा चड्ढा ने शाहरुख खान के लिए जताया प्यार, अली फजल ने किया ट्रोल
करीना कपूर खान ने किया इंस्टाग्राम डेब्यू, शेयर की पहली पोस्ट

पॉप्युलर वेब सीरीज मिर्जापुर (Mirzapur) में अली फजल यानि गुड्डू भईया के पापा का किरदार निभा चुके एक्टर राजेश तैलंग (Rajesh Tailang) की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इस फोटो में राजेश रामलड्डू बेचते हुए नजर आ रहे हैं. नीली शर्ट पहने हुए राजेश तैलंग की ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘लॉकडाउन खुले, कोरोना जाए तो फिर से धंधे पर लगें.

मिर्जापुर के अब तक दो सीजन आ चुके हैं. दोनों में ही राजेश तैलंग ने अहम भूमिका निभाई थी. इस सीरीज में वह एक वकील की भूमिका में हैं, जो कि गुड्डू भईया (अली फजल) के पिता हैं. सीरीज के लिए राजेश को जमकर तारीफें भी मिली थीं. अपनी इस तस्वीर के जरिए उन्होंने लॉकडाउन में कलाकारों के मुश्किल भरे समय का हाल बताया है.

बता दें कि अब तक कई एक्टर्स आर्थिक तंगी से जूझने की अपनी मुश्किलों को सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं. बात करें राजेश तैलंग द्वारा शेयर की गई इस लेटेस्ट फोटो की, तो फैंस इस फोटो पर मजे लेकर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- वकालत से सीधा इस धंधे में घुस गए गुरू. तो दूसरे ने लिखा, सर मेरा थोड़ा तीखा बनाना.