फिल्म ‘छ‍िछोरे’ अभिनेत्री अभिलाषा पाटिल का कोरोना से निधन

HomeCinema

फिल्म ‘छ‍िछोरे’ अभिनेत्री अभिलाषा पाटिल का कोरोना से निधन

देश में कोरोना वायरस के कारण हालात बेहद खराब हो चुके हैं। रोजाना इस वायरस से लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं। वहीं हजारों लोग रोज इस महामारी की वजह से अ

इस हीरो को कहा जाता था दहशत का दूसरा नाम, इनकी मौत ने लोगों को कर दिया था हैरान
Kareena Kapoor Khan को इंडस्ट्री में 21 साल पूरे, कहा- अभी 21 साल और काम करने के लिए तैयार
अजय देवगन ने पापा के साथ शेयर की पहली फिल्म की तस्वीर | Ajay devgn shares a nonetheless from pool aur kaante with dad Veeru Devgan

देश में कोरोना वायरस के कारण हालात बेहद खराब हो चुके हैं। रोजाना इस वायरस से लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं। वहीं हजारों लोग रोज इस महामारी की वजह से अपनी जान गवां रहे हैं। इस महामारी का व्यापक असर मनोरंजन जगत पर भी पड़ा है। इसी बीच जानकारी सामने आ रही है कि दिगवंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छ‍िछोरे’ की को-स्टार रही अभिलाषा पाटिल का कोरोना से निधन हो गया है।

अभिलाषा पाटिल वाराणसी में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर थीं। हालांकि जब वह वहां से मुम्बई अपने घर लौटी तो वह कोविड -19 की शिकार हो गईं। शुरूआती लक्षण दिखने के बाद उन्होंने अपना टेस्ट करवाया, जिसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया। एक्ट्रेस पहले खुद को सेल्फ क्वारंटाइन कर अपना इलाज करवा रही थीं लेकिन सांस लेने की तकलीफ के चलते वह आईसीयू भर्ती थीं, जहां बीते मंगलवार को उनकी तबीयत कुछ ही बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।

अभिलाषा के निधन से एक बार फिर से मराठी और बॉलीवुड में शोक की लहर पसर गया है। एक्ट्रेस के फैंस और करीबी लोग उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

अभिलाषा पाटिल को फिल्म ‘छ‍िछोरे’ से पहले वरुण धवन-आलिया भट्ट की फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्‍हनिया’, अक्षय कुमार की फिल्म ‘गुड न्‍यूज’ और फिल्म ‘मलाल’ में देखा गया था। उन्होंने बॉलीवुड के अलावा कई मराठी फिल्मों में भी काम किया है।