फरवरी में पोर्नोग्राफी रैकेट का खुलासा होते ही राज कुंद्रा ने बदल दिया था मोबाइल फोन

HomeNews

फरवरी में पोर्नोग्राफी रैकेट का खुलासा होते ही राज कुंद्रा ने बदल दिया था मोबाइल फोन

पोर्न वीडियो बनाने के मामले में फंसे शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) फंसते नजर आ रहे हैं। इस मामले में आए दिन कई सारे नए खु

इरफान खान को याद कर फिर भावुक हुईं पत्नी सुतापा Irrfan khan’s spouse Sutapa sikdar ask an query to late Actor
सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने अपना फेसबुक, इंस्टाग्राम अकाउंट किया डिलीट | Sushant Singh Rajput’s Sister Deletes Her Profiles on Fb, Instagram
सुशांत सिंह राजपूत के डॉक्टर का खुलासा अंकिता लोखंडे से था प्यार रिया से दुखी Sushant singh Rajput suicide case physician kersi chavda police assertion he miss ankita lokhande

पोर्न वीडियो बनाने के मामले में फंसे शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) फंसते नजर आ रहे हैं। इस मामले में आए दिन कई सारे नए खुलासे हो रहे हैं। इस दौरान राज कुंद्रा का नाम पहली बार इस मामले में आया। खबरों की मानें तो पुलिस के मुताबिक जब फरवरी में पोर्नोग्राफी रैकेट का पर्दाफाश हुआ था। उस दौरान राज कुंद्रा ने तुरंत अपना फोन चेंज बदल दिया था। बता दें कि फरवरी में यह मामला सामने आया था उसी दौरान राज कुंद्रा ने अपना फोन बदल लिया था। उन्हें हिरासत में लिए जाने के बाद अब इस बात का खुलासा किया गया है।

राज पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप है। राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल में लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। बता दें कि फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी। गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने फरवरी में उमेश कामत को पोर्न रैकेट चलाने के मामले में गिरफ्तार किया था। उमेश कामत, कुंद्रा की कंपनी के लिए पहले काम कर चुके थे।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा है कि राज कुंद्रा इस पूरे मामले के मास्टर माइंड हैं। राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई है। जिसपर पोर्न फिल्में दिखाई जाती हैं। फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए जाते थे और वी ट्रांसफर के जरिए उन्हें विदेश भेजा जाता था।