प्रतिज्ञा 2 में कूल और रोमांटिक दिखेगा सज्जन सिंह का किरदार, अनुपम श्याम ने किया खुलासा

HomeTelevision

प्रतिज्ञा 2 में कूल और रोमांटिक दिखेगा सज्जन सिंह का किरदार, अनुपम श्याम ने किया खुलासा

टीवी के इस सीक्वेल में ठाकुर सज्जन सिंह को आप दूसरे रूप में देख पाएंगे. इस बार शो स्टार भारत पर टेलीकास्ट करने की बात है. ऑडियंस के लिए सबसे बड़ा ट्वि

कोविड के खिलाफ मैदान में उतरे गुरमीत चौधरी, आम लोगों के लिए खोलेंगे अस्पताल
इमली से दूर हो रहा है आदित्य, मौत के मुंह से बाहर आएगी मालिनी
Choti Sarrdaarni: TRP के चलते मेकर्स का बड़ा फैसला, Kratika Sengar का पत्ता साफ और Nimrit Kaur Ahluwalia की हुई वापसी

टीवी के इस सीक्वेल में ठाकुर सज्जन सिंह को आप दूसरे रूप में देख पाएंगे. इस बार शो स्टार भारत पर टेलीकास्ट करने की बात है. ऑडियंस के लिए सबसे बड़ा ट्विस्ट इंतजार कर रहा है.

मन की आवाज- प्रतिज्ञा में कई किरदार लोगों को पसंद आए पर सबसे अलग पहचान बनाई सज्जन सिंह के किरदार ने. सज्जन सिंह का रोल करने वाले अनुपम श्याम को इस शो से एक अलग ही पहचान मिली. अब इस शो का दूसरा पार्ट आ रहा है. मन की आवाज प्रतिज्ञा 2 में भी सज्जन सिंह का दमदार रोल रहने वाला है. हालांकि, कहा जा रहा है कि कैरेक्टर में काफी कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है.

टीवी के इस सीक्वेल में ठाकुर सज्जन सिंह को आप दूसरे रूप में देख पाएंगे. इस बार शो स्टार भारत पर टेलीकास्ट करने की बात है. ऑडियंस के लिए सबसे बड़ा ट्विस्ट इंतजार कर रहा है. क्योंकि, इसमें सज्जन सिंह पहले से कहीं अलग दिखेंगे. उनके डॉयलॉग्स और अंदाज तो वैसे ही रहेंगे पर उनका रोल अब कड़क सज्जन सिंह ना होकर कूल और फैमिली की केयर करने वाले शख्स का होने जा रहा है.