पिता Ajay Devgn की तरह ही फिटनेस फ्रीक हैं बेटी Nysa Devgn, लेटेस्ट तस्वीर में एब्स देख फैंस हुए शॉक्ड

HomeCinema

पिता Ajay Devgn की तरह ही फिटनेस फ्रीक हैं बेटी Nysa Devgn, लेटेस्ट तस्वीर में एब्स देख फैंस हुए शॉक्ड

फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में से एक अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgn) अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मी

कंगना रनौत का खुलासा- “मूवी माफियाओं ने सुशांत को न सिर्फ बैन किया बल्कि कतरा कतरा तोड़ दिया” VIDEO Kangana Ranaut Slams film mafia nepotism in bollywood For Sushant Singh Rajput Suicide
राखी सावंत ने कंगना रनौत को दी सीख, बोलीं- आप देश की सेवा कीजिए, आपके पास रुपए हैं
क्या सुशांत सिंह राजपूत के गम में उनके कुत्ते ने भी दम तोड़ा? जानिए क्या है सच्चाई

फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में से एक अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgn) अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर खासी चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर न्यासा ने अपना इंस्टा पेज तो प्राइवेट किया हुआ है लेकिन उनके नाम से कई फैन पेज हैं। हाल ही में उनकी पोस्ट की गई एक तस्वीर ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है।

इस तस्वीर में न्यासा खुशी से उछल रही हैं और इस दौरान वे आसमान की ओर देख रही हैं। रात के अंधेरे में खींची गई ये तस्वीर फैंस के लिए रोशनी का काम कर रही है। फोटो में न्यासा ने सफेद क्रॉप टॉप और नीले रंग की जींस पहनी है। तस्वीर की खास बात है कि इसमें न्यासा के वॉशबोर्ड एब्स दिख रहे हैं जिन्होंने फैंस को एकदम दीवाना बना दिया है। इससे इस बात पर मुहर लगती है कि न्यासा एक फिटनेस फ्रीक हैं।

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि उनकी तस्वीरों ने फैंस को हैरान कर दिया हो। इससे पहले भी न्यासा की कई तस्वीरों और वीडियोज ने फैंस को दीवाना बनाया था। पिता अजय देवगन न्यासा के साथ एक दोस्त की तरह बर्ताव करते हैं। न्यासा एक पारिवारिक पर्सन हैं और वे परिवार के हर कार्यक्रम में नजर आती हैं। न्यासा की लेटेस्ट तस्वीर काफी वायरल हो रही है। बात करें अजय देवगन के वर्क फ्रंट की तो अजय की पाइपलाइन में कई सारी फिल्में हैं। इनमें गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi), आरआरआर (RRR), मेडे (MayDay) जैसी बड़ी बजट की फिल्में शामिल हैं।