पत्नी बबीता का बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे रणधीर कपूर को देखकर बोले लोग- ‘हालत ठीक नहीं, फिर भी.

HomeCinema

पत्नी बबीता का बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे रणधीर कपूर को देखकर बोले लोग- ‘हालत ठीक नहीं, फिर भी.

बीते मंगलवार को यानी 20 अप्रैल को बबीता कपूर (Babita Kapoor) का जन्मदिन था. इस मौके पर उनकी बेटियों करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और करिश्मा कप

अक्षय कुमार ने भूमि पेडनेकर को किया मजेदार अंदाज में बर्थडे विश, तस्वीर शेयर कर बोले- ‘उम्मीद है तुम..
,सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद करीना कपूर खान का वीडियो वायरल Kareena kapoor Khan will get slammed for her point out Sushant singh rajput and Sara Ali khan Video
Homi Jehangir Bhabha: भाभा की मौत दुर्घटना थी या साजिश, बताएगी अनिल अंबानी की कंपनी की ये फिल्म

बीते मंगलवार को यानी 20 अप्रैल को बबीता कपूर (Babita Kapoor) का जन्मदिन था. इस मौके पर उनकी बेटियों करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए अपनी मां को बर्थडे की बधाई दी. मां बबीता के बर्थडे के मौके पर करीना कपूर खान ने अपने घर में मां के लिए स्पेशल पार्टी का आयोजन किया था. जिसमें करिश्मा अपने बेटे कियान राज कपूर के साथ शामिल हुईं.

सोहा अली खान भी बबीता कपूर के बर्थडे के मौके पर भाई सैफ अली खान के घर पहुंचीं. उनके साथ उनकी बेटी इनाया और पति कुनाल खेमू भी मौजूद थे. इसके अलावा करीना के पिता रणधीर कपूर को भी उनके घर जाते देखा गया. इस दौरान रणधीर कपूर छड़ी और अपने वर्कर्स की मदद से चलते नजर आए.

रणधीर कपूर का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसे देखने के बाद एक्टर के फैन थोड़े परेशान हैं. जिसमें उन्हें बड़ी मुश्किल से चलते देखा जा सकता है. एक्टर की यह हालत देखने के बाद उनके फैन कमेंट करते हुए उनका हाल पूछ रहे हैं.

वहीं, कोरोना वायरस के बीच करीना के घर पार्टी का आयोजन होता देख एक्ट्रेस ट्रोल्स के निशाने पर भी आ गई हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा – ‘मुंबई में कर्फ्यू चल रहा है और ये पार्टी करने में व्यस्त हैं.’ वहीं एक अन्य ने लिखा- ‘अभी भी पार्टी चल रही है. मुंबई में कर्फ्यू है और रणधीर जी भी ठीक नहीं दिख रहे. उन्हें घर पर रहना चाहिए था.