नुसरत भरूचा को जब बर्तन मांजने से लेकर झाड़ू पोछा सब करना पड़ा, जानिए वजह

HomeCinema

नुसरत भरूचा को जब बर्तन मांजने से लेकर झाड़ू पोछा सब करना पड़ा, जानिए वजह

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nusrat Bharucha) इन दिनों अपनी कई फिल्मों और वेब सीरीज को लेकर चर्चा में हैं. इन्ही में से एक फिल्म ‘अजीब दास

नेपोटिज्म, उत्पीड़न फिर बैन – सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर इस क्रिकेटर का दर्दनाक पोस्ट cricketer yuzvendra chahal increase questions on sushant singh rajput suicide
RakshaBandhan:अक्षय की फिल्म ‘रक्षाबंधन’ की शूटिंग शुरू, इन अभिनेत्रियों को मिला बहनों का रोल
IT Raid: अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के घर छापेमारी पर बोला आईटी विभाग- करोड़ों का हुआ हेरफेर

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nusrat Bharucha) इन दिनों अपनी कई फिल्मों और वेब सीरीज को लेकर चर्चा में हैं. इन्ही में से एक फिल्म ‘अजीब दास्तान’ (Ajeeb Daastaans) भी है. चार अलग-अलग कहानियां कहती इस फिल्म में नुसरत भरूचा एक मेड का किरदार निभा रही हैं. फिल्म ‘अजीब दास्तान’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. नुसरत की फिल्म का नाम ‘खिलौना’ है जिसे राज मेहता ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में नुसरत के साथ पताल लोक फेम अभिषेक बनर्जी और फिल्म ‘लूडो’ फेम इनायत वर्मा भी हैं.

बॉलीवुड की हॉट एंड ग्लैमरस एक्ट्रेस नुसरत भरूचा(Nusrat Bharucha) ‘अजीब दास्तान (Ajeeb Daastaans) ’ में बिना किसी मेकअप और ग्लैमर के एक घरेलू महिला का रोल प्ले कर रही हैं. नुसरत ने अपने कैरेक्टर में जान डालने के लिए खुद मेड की तरह सारे काम किए.

नुसरत ने बताया, ‘मुझे इस तरह के रोल बहुत पसंद हैं, हांलाकि मुझे ऐसे रोल मिलते नहीं हैं लेकिन इस फिल्म में आपने जिस नुसरत को देखा वो बिना मेकअप और ग्लैमर के मैं ही हूं. मैं इस तरह के सीरियस रोल काफी पसंद करती हूं क्योंकि ये रोल मुझे एक एक्टर के तौर पर अपना हुनर दिखाने का मौका देते हैं, मैं आपको सच बताऊं तो इस रोल की तैयारी के लिए मैंने अपने घर पर ही झाड़ू, पोंछा और बर्तन धोने शुरु कर दिए थे. क्योंकि मैं एक काम वाली की स्थिति को समझना चाहती थी. इस फिल्म में मैंने एक काम वाली बाई मीनल का किरदार निभाया है. बाकी इस कैरेक्टर की बोली-भाषा में मेरे को-एक्टर अभिषेक बनर्जी और डायरेक्टर राज मेहता ने मेरी मदद की.

नुसरत भरूचा के मुताबिक, मेड का रोल प्ले करने की तैयारी लॉकडाउन में बहुत काम आई. लॉकडाउन में जब कामवालियों के आने जाने पर भी पाबंदी लग गई थी तो नुसरत ने घर का सारा काम खुद ही किया और इसका एक बड़ा फायदा और भी हुआ कि एक्ट्रेस के मम्मी-पापा भी काफी खुश हो गए.