द फैमिली मैन 2:19 मई को रिलीज होगा मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज का ट्रेलर, रिलीज डेट भी आई सामने

HomeCinema

द फैमिली मैन 2:19 मई को रिलीज होगा मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज का ट्रेलर, रिलीज डेट भी आई सामने

एक्टर मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' आखिरकार रिलीज हो रही है। अमेजन प्राइम की सीरीज 'तांडव' के विवाद के बाद, मेकर्स ने इस सीरीज की रिलीज प

किश्वर मर्चेंट बोलीं- एक प्रोड्यूसर ने मुझे हीरो के साथ सोने को कहा था, ‘हर इंडस्ट्री में ये होता है’
श्वेता के बर्थडे पर भावुक हुए अमिताभ, शेयर की अनसीन फोटो, लिखा- बेटियां बेस्ट होती हैं
मुंबई पुलिस ने यशराज फिल्म्स से मांगी सुशांत सिंह राजपूत के कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी | Sushant Singh Rajput Suicide case: Mumbai Police directs Yash Raj Movies to submit copy of contract signed with actor

एक्टर मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ आखिरकार रिलीज हो रही है। अमेजन प्राइम की सीरीज ‘तांडव’ के विवाद के बाद, मेकर्स ने इस सीरीज की रिलीज पर रोक लगा दी थी। तकरीबन 4 महीने के इंतजार के बाद, मेकर्स ने अब इसे अगले महीने की 4 तारीख को रिलीज करने का फैसला किया है। इसका ट्रेलर कल यानी 19 मई को सोशल मीडिया पर रिलीज किया जाएगा।

सीरीज से जुड़े लोग बताते हैं, “प्लानिंग के मुताबिक सैफ अली खान की सीरीज ‘तांडव’ के खत्म होते ही, मेकर्स ‘द फॅमिली मेन 2’ को रिलीज करना चाहते थे। हालांकि 12 फरवरी 2021 में सीरीज रिलीज करने का ये प्लान सफल नहीं हो पाया। पिछले इन 4 महीनों में मेकर्स ने इस सीरीज में कई बदलाव भी किए हैं। मनोज बाजपेयी और शो से जुड़े कुछ एक्टर्स ने कई सीन को फिर से शूट किया है। हर एक सीन को कई बार देखा गया है, ताकि गलती से भी किसी सीन या डायलॉग पर विवाद ना हो। साथ ही इस बार वीएफएक्स का इस्तेमाल भी पिछले सीजन के मुकाबले ज्यादा किया गया है। कोरोना महामारी की वजह से आउटडोर शूट करना मुश्किल था और इसलिए वीएफएक्स पर ज्यादा फोकस किया गया है। आखिरकार अब फैन्स का इंतजार खत्म हुआ और वे इस सीरीज को 4 जून को देख पाएंगे।”

मनोज बाजपेयी सीरीज में श्रीकांत तिवारी का किरदार निभा रहे हैं। वे एक ऐसे जासूस का है जो अपने परिवार को भी नहीं बता सकता कि वह दरअसल क्या करता है। परिवार वाले उसे दफ्तर में काम करने वाले किसी कर्मचारी की तरह ही तवज्जो देते हैं। हालांकि अपने प्रोफेशन में श्रीकांत की जान हमेशा खतरे में बनी रहती है। निर्माता-निर्देशक राज निदिमोरु और कृष्णा डी.के. के दूसरे सीजन में दक्षिण भारत की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी भी अहम किरदार में नजर आएंगी।