दीपिका ने महिलाओं को समर्पित किया रोमी देव का किरदार, फिल्म ’83’ की पहली तस्वीर आई सामने

HomeCinema

दीपिका ने महिलाओं को समर्पित किया रोमी देव का किरदार, फिल्म ’83’ की पहली तस्वीर आई सामने

दीपिका ने महिलाओं को समर्पित किया रोमी देव का किरदार, फिल्म '83' की पहली तस्वीर आई सामने   रणवीर सिंह कि आने वाली फिल्म '83'  अ

Shabaash Mithu: मिताली राज की बायोपिक का बदला कप्तान, राहुल ढोलकिया की जगह अब इस निर्देशक को कमान
फोटोग्राफर ने कर दी तारीफ, तो विद्युत जामवाल ने उतार कर दे दी अपनी जैकेट
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से सदमे में है उनका पालतू कुत्ता, वीडियो वायरल | Sushant Singh Rajput’s pet canine devastated, heartbroken with actor’s demise, video viral

दीपिका ने महिलाओं को समर्पित किया रोमी देव का किरदार, फिल्म ’83’ की पहली तस्वीर आई सामने

 

रणवीर सिंह कि आने वाली फिल्म ’83’  अभी से सुर्खियां में बनी हुई है। फिल्म में वह पहली बार  क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म ’83’ के पोस्टर रिलीज होने के बाद निर्माताओं ने अब रोमी देव की भूमिका में Deepika पादुकोण का पहला लुक भी जारी कर दिया है। Deepika का लुक में बहुत अच्छी लग रही है।

क्या कहा दीपिका ने

Deepika पादुकोण का कहना है कि ‘खेल के इतिहास से सबसे प्रतिष्ठित क्षणों में से एक फिल्म में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण हिस्सा निभाना सम्मान की बात है। एक पति के पेशेवर और व्यक्तिगत आकांक्षाओं की सफलता में पत्नी कितनी अहम भूमिका निभाती है यह मैंने मेरी मां में बेहद करीब से देखा है और मेरे लिए कई मायनों में 83 हर महिला को समर्पित है जो अपने पति के सपने को अपने सपनों से पहले रखती है।

कबीर खाने ने की Deepika की तारीफ

बता दें कि फिल्म ’83’ में दीपिका की एंट्री शूटिंग के आखिरी दिनों में हुई। फिल्म के निर्देशक कबीर खान का कहना है कि ‘मैंने हमेशा दीपिका को एक अभूतपूर्व अभिनेत्री के रूप में सोचा है और जब मैं रोमी देव की भूमिका के लिए कास्टिंग के बारे में सोच रहा था, तो मेरे दिमाग में केवल उन्ही का नाम आया। रोमी के पास बहुत ही आकर्षक और सकारात्मक ऊर्जा है और दीपिका ने पूर्णता के साथ इसे निभाया है। रणवीर के साथ उनकी केमिस्ट्री, कपिल देव और रोमी के रिश्ते को दर्शाने में भी बहुत मदद करेगी। मुझे खुशी है कि दीपिका हमारे 83 के सफर का एक अभिन्न हिस्सा बन रही हैं।’