दिवंगत पिता के नाम बेटे की इमोशनल पोस्ट:’अनुपमा’ के एक्टर पारस कलनावत ने लिखा – मैं तो बस कमाता था, घर तो अब भी पापा ही चलाते थे

HomeTelevision

दिवंगत पिता के नाम बेटे की इमोशनल पोस्ट:’अनुपमा’ के एक्टर पारस कलनावत ने लिखा – मैं तो बस कमाता था, घर तो अब भी पापा ही चलाते थे

एक्टर पारस कलनावत के पिता जी का हाल ही में निधन हो गया है। पारस टीवी शो अनुपमा में रूपाली गांगुली के ऑन-स्क्रीन बेटे, समर शाह के रोल में नजर आते हैं।

अपनी शादी दांव पर लगाकर पछताएगी सई, माफी मांगने दौड़ा आएगा विराट
Bigg Boss 15: Karan Johar के होस्ट बनते ही भयंकर ट्रोलिंग का शिकार हुए मेकर्स, भड़के फैंस दी शो बायकॉट करने की धमकी
Bigg boss 13 यहाँ लोगों को सच के नाम पर न्यूज़ एंकर्स की तरह चिल्लाते

एक्टर पारस कलनावत के पिता जी का हाल ही में निधन हो गया है। पारस टीवी शो अनुपमा में रूपाली गांगुली के ऑन-स्क्रीन बेटे, समर शाह के रोल में नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पारस ने सभी को बताया कि उनके पिता भूषण कनावत का निधन हो गया है। उन्होंने अपने दिवंगत पिता को डेडिकेट करते हुए एक नोट लिखा और साथ ही कुछ फोटोज भी शेयर कीं।

पारस ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं तो बस कमाता था, घर तो अब भी पापा ही चलाते थे, मुस्कराते हम सब थे, क्योंकि घर में खुशियां पापा ही तो लाते थे, कुछ कहते नहीं थे, पापा दिल ही दिल में बहुत कुछ सह जाते थे, नाराज हो जाता उनसे, तो पापा झट से मुझे मनाते थे, कुछ अच्छा कह देता, तो पापा बच्चों की तरह शरमाते थे, जब कभी मुझ पर उंगलियां उठती, पापा मेरे लिए पूरी दुनियां से लड़ आते थे, खुद के सपने नीलाम कर आए, पापा मुझे बड़े-बड़े सपने दिखाते थे, शब्द कम पड़ जाते हैं उनके लिए, पापा मुझे जान से भी ज्यादा चाहते थे- आपका गट्‌टू।’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पारस की को-स्टार रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे भी उस समय उनके साथ हॉस्पिटल भागे जब उनकी मां ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके पापा लिफ्ट में कोलेप्स कर गए हैं।