तारक मेहता का उल्टा चश्मा:दिलीप जोशी से मनमुटाव की खबरों का शैलेश लोढ़ा ने खंडन किया, बोले- ऐसी खबरें सुनकर वाकई हंसी आ जाती है

HomeTelevision

तारक मेहता का उल्टा चश्मा:दिलीप जोशी से मनमुटाव की खबरों का शैलेश लोढ़ा ने खंडन किया, बोले- ऐसी खबरें सुनकर वाकई हंसी आ जाती है

तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा ने जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी के साथ मनमुटाव की खबरों का खंडन किया है। दैनिक भ

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: गोयनका सदन में सीरत की सच्चाई खोलेगी शीला, कार्तिक का सपना होगा चकनाचूर
Asim Riaz के साथ शादी करने को लेकर हिमांशी खुराना का बड़ा बयान, बताया क्यों हो रही है देरी
Imlie Spoiler Alert: दूसरी शादी नहीं करेगी मालिनी, अतीत का सच जानकर इमली और आदित्य को लगेगा झटका

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा ने जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी के साथ मनमुटाव की खबरों का खंडन किया है। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा, “ऐसी खबरें सुनकर वाकई हंसी आ जाती है। न जाने ऐसी अफवाह कौन फैलाता है? यकीन मानिए मेरे और दिलीपजी के बीच ऐसा कुछ नहीं है। जैसे शो में हमारा रिश्ता नजर आता हैं, रियल लाइफ में हम दोनों का रिश्ता उससे भी ज्यादा गहरा है। इतना ही नहीं, कल देर रात तक हम शूट कर रहे थे और शूटिंग के बाद भी काफी देर तक हम एक-दूसरे से बात करते रहे। सेट पर लोग हमें बेस्ट बडी बुलाते हैं। हमारा तो मेकअप रूम भी एक ही है। इससे ज्यादा क्या प्रूफ चाहिए?”

दिलीप जोशी के साथ अपने रिश्ते के बारे में शैलेश बताते है, “दिलीपजी उम्र में मुझसे बड़े हैं। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। दोनों के बीच बहुत अच्छी केमिस्ट्रीहैं। सीन करते वक्त कई बार हमें स्क्रिप्ट की जरूरत तक नहीं पड़ती। हम नेचुरली परफॉर्म करते हैं। दोनों की पर्सनैलिटी भले ही एक जैसी न हो, लेकिन एक चीज हमारे बीच कॉमन है और वह है ह्यूमर। दोनों सेट पर काफी मस्ती-मजाक करते रहते हैं। यकीन मानिए इतने साल हो गए एक साथ काम करते-करते, लेकिन हमारी सोच में भी कभी किसी प्रकार का टकराव नहीं आया और दुआ करता हूं कि हमारा रिश्ता ऐसा ही रहे।” हमने दिलीप जोशी से भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वे अनुपलब्ध रहे।