टाइगर श्रॉफ के साथ मालदीव्स रवाना हुईं दिशा पाटनी, तस्वीरें देख फूटा लोगों का गुस्सा

HomeCinema

टाइगर श्रॉफ के साथ मालदीव्स रवाना हुईं दिशा पाटनी, तस्वीरें देख फूटा लोगों का गुस्सा

नेशनल क्रश कही जाने वाली बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दिशा पाटनी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। दिशा अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं। कभी अपनी फिल्मों के क

नरगिस की एक शर्त ने खत्म कर दिया था राज कपूर संग रिश्ता, फिर ऐसे शुरू हुई सुनील दत्त के साथ लव स्टोरी
फिल्म वक्त के लिए अपनी फीस माफ करने के लिए तैयार थे अमिताभ और अक्षय
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी | Salman Khan appeals his followers to face with Sushant Singh Rajput’s followers and to not curse

नेशनल क्रश कही जाने वाली बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दिशा पाटनी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। दिशा अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं। कभी अपनी फिल्मों के कारण तो कभी टाइगर श्रॉफ के साथ अपने रिश्ते को लेकर। हाल ही में टाइगर और दिशा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। बता दें कि दोनों छुट्टियां मनाने के लिए वहां से मालदीव के लिए रवाना हुए थे। वहीं उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जो काफी वायरल हो रही हैं और जिन्हें देखकर लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।

इन दिनों कई फिल्मी सितारे वैकेशन मनाने के लिए निकल पड़े हैं। वहीं कई सितारे तो छुट्टियां मनाकर वापस भी लौट आए हैं। इसी बीच बॉलीवुड का चर्चित कपल टाइगर-दिशा भी छुट्टी मनाने के लिए मालदीव्स रवाना हो गए हैं। दोनों को साथ में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। वहीं कोरोना का कहर अपने चरम पर है और फैंस उनकी ये तस्वीर देखने के बाद भड़क उठे हैैं और तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

टाइगर और दिशा की तस्वीरें देखने के बाद यूजर्स भी पीछे नहीं हटे और बयानबाजी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, ‘बाद में फिर ये ही लोग कहते हैं ‘स्टे होम’।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यही लोग हैं जो कोरोना को और ज्यादा फैलाएंगे।’ वहीं एक यूजर ने तो यह तक लिख डाला कि ‘दुनिया कोरोना से मर रही है और इन लोगों को वैकेशन की पड़ी है।’