जब Kareena Kapoor ने दिया था पहले बेटे तैमूर को जन्म, तो इस बात पर खूब भड़क उठी थीं Amrita Singh, जानें क्या

HomeCinema

जब Kareena Kapoor ने दिया था पहले बेटे तैमूर को जन्म, तो इस बात पर खूब भड़क उठी थीं Amrita Singh, जानें क्या

ये बात सब जानते हैं कि सैफ अली खान(Saif ali khan) ने पहली पत्नी अमृता सिंह(Amrita Singh) को 2004 में तलाक दे दिया था. इसके बाद सैफ फिल्मों में मशगूल ह

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में स्टाफ और मैनेजर का बड़ा बयान Sushant Singh Rajput suicide family employees and Supervisor surprising assertion
Ranu Mandal मेकअप को जमकर ट्रोल हुई रानू,जानिए रानू मंडल से जुडी खास खबर
मनीष मल्होत्रा की हाउस पार्टी में पहुंचीं Bollywood Wives

ये बात सब जानते हैं कि सैफ अली खान(Saif ali khan) ने पहली पत्नी अमृता सिंह(Amrita Singh) को 2004 में तलाक दे दिया था. इसके बाद सैफ फिल्मों में मशगूल हो गए. कुछ सालों बाद उनकी मुलाकात करीना कपूर(Kareena Kapoor) से हुई. पहले ओमकारा और फिर टशन में दोनों साथ नज़र आए. धीरे धीरे सैफ के दिल में करीना ने जगह बना ली. सैफ को समझ आ गया कि यही उनका असली प्यार है. काफी विरोध और नाराज़गी के बाद दोनों ने अपने अपने परिवारवालों को मनाया और 2012 में शादी भी कर ली. शादी के तीन सालों बाद करीना कपूर ने प्यारे से बेटे तैमूर को जन्म दिया. लेकिन तैमूर के जन्म के बाद कुछ ऐसा हुआ था कि सैफ की पूर्व पत्नी अमृता सिंह खूब भड़क उठी थीं.

जब करीना ने तैमूर को जन्म दिया तो हर कोई मीडिया जगत के लोग अमृता से रिएक्शन चाहते थे और उन्हें फोन कर रहे थे. लेकिन जब अमृता ने ये बात सुनी और उनका सवाल सुना तो वो काफी गुस्सा हो गई थीं और उन्होंने रिपोर्टर्स को लेकर खूब लताड़ लगाई और दोबारा फोन न करने की धमकी दी. जिसके बाद ये सिलसिला थमा.

आज तक अमृता सिंह करीना कपूर, सैफ या उनके बच्चों से नहीं मिली है. हां….ये बात और है कि अमृता की बेटी सारा और बेटा इब्राहिम करीना के काफी क्लोज़ हैं वो उनके घर उनसे मिलने जाती हैं. हाल ही में जब करीना ने दूसरे बेटे को जन्म दिया तो सारा ढेर सारे तोहफे लेकर अपने पापा और सौतेली मां करीना के घर पहुंची थीं. इसके अलावा होली के दिन भी सारा को करीना के घर देखा गया था. यहां तक कि सैफ और करीना की शादी में भी सारा को उन्हीं की मम्मी ने तैयार करके भेजा था