जब शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा से पाकिस्तानी ने कहा था- ‘माधुरी हमें दे दे’, ‘शेरशाह’ ने गोली से दिया था जवाब

HomeCinema

जब शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा से पाकिस्तानी ने कहा था- ‘माधुरी हमें दे दे’, ‘शेरशाह’ ने गोली से दिया था जवाब

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) स्टारर फिल्म फिल्म शेरशाह (Shershaah) रिलीज हो चुकी है। कारगिल वॉर हीरो शहीद क

रिलीज से पहले ही मुनाफे में है “लव आज कल”पहले दिन इतने करोड़ की होगी ओपनिंग
“केदारनाथ के बाद सुशांत ने 50 मोबाइल नंबर बदले थे, डेढ़ साल तक हमारी बात नहीं हुई” Abhishek Kapoor on Sushant Singh Rajput suicide he change after Kedarnath for Discredit The Outsiders
Holi 2021: इन सितारों के लिए इस बार की होली है बेहद खास, शादी के बाद मनाएंगे रंगों का पहला त्योहार

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) स्टारर फिल्म फिल्म शेरशाह (Shershaah) रिलीज हो चुकी है। कारगिल वॉर हीरो शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा (Captain Vikram Batra) की जिंदगी पर आधारित फिल्म शेरशाह में वो सीन भी दिखाया गया है जब एक पाकिस्तानी ने ‘शेरशाह’ से कहा था- ‘माधुरी दीक्षित हमें दे दे।

कारगिल युद्ध में विक्रम बत्रा को प्वाइंट 5140 पर जीत हासिल करने के बाद लेफ्टिनेंट से कैप्टन प्रमोट कर दिया गया था। इसके बाद प्वाइंट 4875 को वापस भारत के हिस्से में लेने की जिम्मेदारी उन्होंने अपनी डेल्टा टीम के साथ उठाई थी। ‘शेरशाह’ के एक सीन के मुताबिक कैप्टन विक्रम बत्रा अपनी टीम के साथ प्वाइंट 4875 के लिए जंग लड़ रहे थे, उस वक्त एक पाकिस्तानी ने लड़ाई के दौरान जारी गोलाबारी के बीच उनसे कहा था- ‘अबे माधुरी दीक्षित हमें दे दे, अल्लाह की कसम हम सब यहां से चले जाएंगे… ‘

पाकिस्तानी की बात सुनकर विक्रम बत्रा ने कहा था- ‘माधुरी दीक्षित तो दूसरे टाइप की शूटिंग में बिजी हैं, फिलहाल इससे काम चला लो।’ इसके बाद विक्रम बत्रा ने अपनी टीम के साथ तेजी से हमला करते हुए पाकिस्तानियों को सबक सिखाया था। वहीं जिस पाकिस्तानी ने माधुरी की बात कही थी, उससे गोली मारने से पहले विक्रम बत्रा ने कहा था- ‘ले बेटा माधुरी दीक्षित का तोहफा।

शेरशाह, अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए। फिल्म में विक्रम के बचपन से लेकर कारिगल वॉर में दुश्मनों को खदेड़ते हुए देश पर आखिरी सांस न्यौछावर करने तक की कहानी को दिखाया गया है। सिद्धार्थ ने ऑनस्क्रीन विक्रम बत्रा का चार्म बनाया रखा है।  करीब सवा दो घंटे की फिल्म देखकर एक ओर जहां आप देशभक्ति से लबरेज हो जाएंगे तो वहीं आपकी आंखों में आंसू भी जरूर आएंगे।