जब रेखा के रंग को लेकर शशि कपूर ने कह दी थी ये बड़ी बात, बवाल होने से पहले पत्नी ने संभाला था मामला

HomeCinema

जब रेखा के रंग को लेकर शशि कपूर ने कह दी थी ये बड़ी बात, बवाल होने से पहले पत्नी ने संभाला था मामला

सत्यम शिवम सुन्दरम', 'जब-जब फूल खिले' जैसी यादगार फिल्में करने वाले शशि कपूर ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई थी। एक्टर ने एक स

Vidya Balan ने बताया किस वजह से शादीशुदा जिंदगी हो जाती है ‘भयानक’, बोली- ‘अगर आप अपने पार्टनर को…’
देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है, मगर जाह्नवी कपूर पोस्ट कर रही हैं ब्राइडल लुक में फोटो, एक्ट्रेस ने ख़ुद बतायी ऐसा करने
सीता का किरदार निभाएंगी Kareena Kapoor Khan! मांग ली इतनी ज्यादा फीस, प्रोड्यूसर के छूट जाएंगे पसीने

सत्यम शिवम सुन्दरम’, ‘जब-जब फूल खिले’ जैसी यादगार फिल्में करने वाले शशि कपूर ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई थी। एक्टर ने एक से बढ़कर एक अच्छी फिल्में दी है। उन्होंने ना सिर्फ अपनी जगह बॉलीवुड में बनाई बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। उन्होंने ब्रिटिश और अमेरिकन फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा एक्टर अपने फैशन स्टाइल और गालों में पड़ते डिंपल की वजह से भी मशहूर थे। दरअसल, उनके बारे में ये सारी बातें उनके जन्मदिन के मौके पर बता रहे हैं। उनके बर्थडे के मौके पर रेखा से जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं। आइए जानते हैं.

सदाबहार एक्ट्रेस रेखा को फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत और कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। 14 साल की उम्र से ही रेखा ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था और उस वक्त वो सांवली सी थी और उनका वजन भी बढ़ा हुआ था, जिस वजह से कोई भी डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्म में नहीं लेना चाहता था।

लेकिन, डायरेक्टर मोहन सहगल ने उन्हें अपनी फिल्म में एक्ट्रेस के तौर पर लिया। फिल्म के प्रीमियर में रेखा पहुंची थीं और इसी में शशि कपूर अपनी पत्नी जेनिफर के साथ पहुंचे थे।