जब जेठालाल की जिंदगी में आई थी दूसरी औरत, बापूजी ने दया को भेजना चाहा था मायके

HomeTelevision

जब जेठालाल की जिंदगी में आई थी दूसरी औरत, बापूजी ने दया को भेजना चाहा था मायके

तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ( Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) टीवी जगत का एक मशहूर शो है. इस शो में समाज से जुड़े मुद्दों पर मजाकिया अंदाज से बात की ज

एक साथ तीन टीवी शो जून में होंगे ऑफ एयर? इन सीरियल्स का नाम शामिल
The Kapil Sharma Show में महज़ ठहाके लगाने के इतनी मोटी रकम चार्ज करती हैं अर्चना पूरन सिंह,
TRP के लिए मेकर्स ने Pawandeep Rajan को बनाया बकरा, क्या शो से निकालने की हो रही है प्लानिंग!!

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ( Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) टीवी जगत का एक मशहूर शो है. इस शो में समाज से जुड़े मुद्दों पर मजाकिया अंदाज से बात की जाती है और यही वजह है कि इ शो को खूब पसंद भी किया जाता है. शो के नए एपिसोड जितने मजेदार होते हैं, पुराने एपिसोड भी उतने ही दिलचस्प लगते हैं. आज हम आपको इस शो के एक पुराने एपिसोड के बारे में ही बताएंगे जब जेठालाल और दयाबेन के रिश्ते में दूसरी औरत की एंट्री होती है.

शो के एक एपिसोड में मिनी स्कर्ट और पीली शर्ट पहने एक खूबसूरत लड़की को दिखाया गया है, जो दावा करती है कि जेठालाल और उसके बीच कुछ संबंध है, जिससे घर में क्लेश मच जाता है. टप्पू भी उस लड़की को अपनी मां मान लेता है और बापू जी जेठालाल को उस लड़की को अपनाने के लिए कह देते हैं. यह सुनकर दया के पैरों से जमीन खिसक जाती है. बापूजी दया को उसकी मां के पास जाने के लिए बोल देते हैं.

बापूजी घर की सारी जिम्मेदारी उस लड़की को दे देते हैं और जेठालाल को शादी की तैयारियों के लिए कह देते हैं. लेकिन वो लड़की ही शादी के लिए मना कर देती है और अपना सारा सच परिवार को बता देती है. टप्पू और बापूजी अपनी सूझबूझ और अक्लमंदी के चलते उस लड़की के मंसूबों पर पानी फेर देते हैं.

आपको बता दें, इस सीरियल में दूसरी औरत का रोल निभाया था आज की जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने. सुरभि मशहूर टीवी शो ‘नागिन’ में भी काम कर चुकी हैं.