केआरके ने कंगना रनौत को बताया मानसिक रूप से बीमार, कहा- ‘वो देश की शांति और सद्भाव को नष्ट करने की कोशिश कर रही’

HomeNews

केआरके ने कंगना रनौत को बताया मानसिक रूप से बीमार, कहा- ‘वो देश की शांति और सद्भाव को नष्ट करने की कोशिश कर रही’

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर सिनेमा के साथ ही अन्य सामाजिक और देश- विदेश से जुड़े मुद्दो

मुंबई पुलिस ने यशराज फिल्म्स से मांगी सुशांत सिंह राजपूत के कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी | Sushant Singh Rajput Suicide case: Mumbai Police directs Yash Raj Movies to submit copy of contract signed with actor
‘बिग बॉस’ के मास्टरमाइंड विकास गुप्ता का खुलासा, बोले- गर्व से कहता हूं कि मैं बाइसेक्सुअल हूं
Unique:”फिल्मों से ज्यादा म्यूजिक इंडस्ट्री का माहौल खतरनाक, नहीं मिलता सम्मान” – मोनाली ठाकुर Unique singer monali thakur on nepotism in music trade and mafiagang

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर सिनेमा के साथ ही अन्य सामाजिक और देश- विदेश से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी राय एक दम बेबाकी से देती हैं। ऐसे में कई बार उन्हें खूब सपोर्ट मिलता है तो कई बार उन्हें ट्रोल भी होना पड़ता है। हालांकि एक बार फिर कंगना रनौत चर्चा में हैं और इस बार वजह है केआरके (KRK) के नाम से प्रसिद्ध अभिनेता कमाल राशिद खान (Kamaal Rashid Khan) का एक ट्वीट, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड की ‘क्वीन’ पर तीखा वार किया है।

केआरके ने हाल ही में कंगना रनौत पर एक ट्वीट किया है। केआरके ने अपने ट्वीट में कंगना को न सिर्फ मानसिक रूप से बीमार बताया है, बल्कि साथ ही साथ उन्हें देश का दुश्मन भी बताया है। केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा है कि कंगना देश की शांति और सद्भाव को नष्ट करने की कोशिश कर रही है।

केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मुझे लगता है कि कंगना रनौत मानसिक रूप से बीमार हो गई है। इसलिए वो सिर्फ 24X7 हिंदू मुस्लिम लड़ाई की बात करती है। वो देश की शांति और सद्भाव को नष्ट करने की कोशिश कर रही है। मतलब वो देश की दुश्मन है। हम सभी हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाइयों को उसका बहिष्कार करना चाहिए। हमें उसे खुद का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।’