एसिड अटैक लड़कियों की मदद कर शाहरुख बने असली ‘किंग खान’, बताया- दिल्ली में मां क्यों लगाती थी मेहंदी?

HomeCinema

एसिड अटैक लड़कियों की मदद कर शाहरुख बने असली ‘किंग खान’, बताया- दिल्ली में मां क्यों लगाती थी मेहंदी?

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh khan)हमेशा से ही एक अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं. शाहरुख को एक रोमांटिक हीरो के रूप में फैंस जानते हैं. एक

इस वजह से सेट पर सबके सामने शशि कपूर ने पूनम ढिल्लों को जड़ दिया था जोरदार थप्पड़
The Empire Trailer ये थी बाबर के भारत आने की वजह, कुणाल कपूर के करियर की सबसे बड़ी चुनौती
Yami Gautam ने शुरू की फिल्म ‘लॉस्ट’ की शूटिंग,

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh khan)हमेशा से ही एक अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं. शाहरुख को एक रोमांटिक हीरो के रूप में फैंस जानते हैं. एक लंबे दशक से किंग खान हिंदी सिनेमा पर राज कर रहे हैं. शाहरुख खान लोगों की मदद करने से भी कभी पीछे नहीं हटते हैं. किंग खान ने मास्क, पीपीई किट आदि दान की, अब सुपरस्टार एसिड अटैक सर्वाइवर्स के लिए आगे आए हैं.

हाल ही में शाहरुख खान ने एसिड अटैक सर्वाइवर्स से वीडियो के जरिए बात की है. उनके मीर फाउंडेशन ने सर्वाइवर से मिलने वाले कई लोगों के लिए एसआरके के साथ एक मुलाकात वीडियो के जरिए करवाई. इस वीडियो चैट में किंग खान एक दम मस्ती वाले मूड में नजर आए हैं.

शाहरुख ने शुक्रवार सुबह अपने ट्विटर हैंडल पर मीर फाउंडेशन के वीडियो चैट ट्वीट किया और उन सभी महिलाओं के लिए अपने प्यार का इजहार किया, जिन्हें उन्होंने जिनसे वर्चुअल मुलाकात और अभिवादन के दौरान चैट की. 9 मिनट से अधिक लंबे वीडियो में, शाहरुख एक-दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए और उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछते हुए दिखाई देते हैं.

इसके अलावा इस चैट के दौरान एक लड़की बताती है कि उसने शाहरुख की फोटो को मेहंदी से अपना हाथ में बनवाया है. जब शाहरुख फोटो देखते हैं तो अपनी मां को याद करते हैं. एक्टर बताते हैं दिल्ली में बहुत गर्मी पड़ती थी तो उनकी मां हाथ में मेंहदी लगा देती थीं क्योंकि मेहंदी ठंडी होती है.